Back to Languages

Hindi - Chapter 66 - At-Tahrim

Translation by Maulana Azizul Haque Al Umari — Permalink

Verse 11 — Surah At-Tahrim 66:11

तथा उदाहरण[1] दिया है अल्लाह ने उनके लिए, जो ईमान लाये, फ़िरऔन की पत्नी का। जब उसने प्रार्थना कीः हे मेरे पालनहार! बना दे मेरे लिए अपने पास एक घर स्वर्ग में तथा मुझे मुक्त कर दे फ़िरऔन तथा उसके कर्म से और मुझे मुक्त कर दे अत्याचारी जाति से।