Back to Languages

Hindi - Chapter 24 - An-Nur

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 53 — Surah An-Nur 24:53

वे अल्लाह की कड़ी-कड़ी क़समें खाते है कि यदि तुम उन्हें हुक्म दो तो वे अवश्य निकल खड़े होंगे। कह दो, "क़समें न खाओ। सामान्य नियम के अनुसार आज्ञापालन ही वास्तकिव चीज़ है। तुम जो कुछ करते हो अल्लाह उसकी ख़बर रखता है।