Back to LanguagesPrevious ChapterNext Chapter EnglishArabicUrduTamilBengaliFrench
Hindi - Chapter 50 - Qaf
Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink
Verse 1 — Surah Qaf 50:1
क़ाफ़॰; गवाह है क़ुरआन मजीद
Verse 2 — Surah Qaf 50:2
बल्कि उन्हें तो इस बात पर आश्चर्य हुआ कि उनके पास उन्हीं में से एक सावधान करनेवाला आ गया। फिर इनकार करनेवाले कहने लगे, "यह तो आश्चर्य की बात है
Verse 3 — Surah Qaf 50:3
क्या जब हम मर जाएँगे और मिट्टी हो जाएँगे (तो फिर हम जीवि होकर पलटेंगे)? यह पलटना तो बहुत दूर की बात है
Verse 4 — Surah Qaf 50:4
हम जानते है कि धरती उनमें जो कुछ कमी करती है और हमारे पास सुरक्षित रखनेवाली एक किताब भी है
Verse 5 — Surah Qaf 50:5
बल्कि उन्होंने सत्य को झुठला दिया जब वह उनके पास आया। अतः वे एक उलझन भी बात में पड़े हुए है
Verse 6 — Surah Qaf 50:6
अच्छा तो क्या उन्होंने अपने ऊपर आकाश को नहीं देखा, हमने उसे कैसा बनाया और उसे सजाया। और उसमें कोई दरार नहीं
Verse 7 — Surah Qaf 50:7
और धरती को हमने फैलाया और उसमे अटल पहाड़ डाल दिए। और हमने उसमें हर प्रकार की सुन्दर चीज़े उगाई
Verse 8 — Surah Qaf 50:8
आँखें खोलने और याद दिलाने के उद्देश्य से, हर बन्दे के लिए जो रुजू करनेवाला हो
Verse 9 — Surah Qaf 50:9
और हमने आकाश से बरकतवाला पानी उतारा, फिर उससे बाग़ और फ़सल के अनाज।
Verse 10 — Surah Qaf 50:10
और ऊँचे-ऊँचे खजूर के वृक्ष उगाए जिनके गुच्छे तह पर तह होते है
Verse 11 — Surah Qaf 50:11
बन्दों की रोजी के लिए। और हमने उस (पानी) के द्वारा निर्जीव धरती को जीवन प्रदान किया। इसी प्रकार निकलना भी हैं
Verse 12 — Surah Qaf 50:12
उनसे पहले नूह की क़ौम, 'अर्-रस' वाले, समूद
Verse 13 — Surah Qaf 50:13
आद, फ़िरऔन , लूत के भाई
Verse 14 — Surah Qaf 50:14
अल-ऐका' वाले और तुब्बा के लोग भी झुठला चुके है। प्रत्येक ने रसूलों को झुठलाया। अन्ततः मेरी धमकी सत्यापित होकर रही
Verse 15 — Surah Qaf 50:15
क्या हम पहली बार पैदा करने से असमर्थ रहे? नहीं, बल्कि वे एक नई सृष्टि के विषय में सन्देह में पड़े है
Verse 16 — Surah Qaf 50:16
हमने मनुष्य को पैदा किया है और हम जानते है जो बातें उसके जी में आती है। और हम उससे उसकी गरदन की रग से भी अधिक निकट है
Verse 17 — Surah Qaf 50:17
जब दो प्राप्त करनेवाले (फ़रिशते) प्राप्त कर रहे होते है, दाएँ से और बाएँ से वे लगे बैठे होते है
Verse 18 — Surah Qaf 50:18
कोई बात उसने कही नहीं कि उसके पास एक निरीक्षक तैयार रहता है
Verse 19 — Surah Qaf 50:19
और मौत की बेहोशी ले आई अविश्व नीय चीज़! यही वह चीज़ है जिससे तू कतराता था
Verse 20 — Surah Qaf 50:20
और नरसिंघा फूँक दिया गया। यही है वह दिन जिसकी धमकी दी गई थी
Verse 21 — Surah Qaf 50:21
हर व्यक्ति इस दशा में आ गया कि उसके साथ एक लानेवाला है और एक गवाही देनेवाला
Verse 22 — Surah Qaf 50:22
तू इस चीज़ की ओर से ग़फ़लत में था। अब हमने तुझसे तेरा परदा हटा दिया, तो आज तेरी निगाह बड़ी तेज़ है
Verse 23 — Surah Qaf 50:23
उसके साथी ने कहा, "यह है (तेरी सजा)! मेरे पास कुछ (सहायता के लिए) मौजूद नहीं।
Verse 24 — Surah Qaf 50:24
डाल दो, डाल दो, जहन्नम में! हर अकृतज्ञ द्वेष रखने वाले
Verse 25 — Surah Qaf 50:25
भलाई से रोकनेवाले, सीमा का अतिक्रमण करनेवाले, सन्देहग्रस्त को
Verse 26 — Surah Qaf 50:26
जिसने अल्लाह के साथ किसी दूसरे को पूज्य-प्रभु ठहराया। तो डाल दो उसे कठोर यातना में।
Verse 27 — Surah Qaf 50:27
उसका साथी बोला, "ऐ हमारे रब! मैंने उसे सरकश नहीं बनाया, बल्कि वह स्वयं ही परले दरजे की गुमराही में था।
Verse 28 — Surah Qaf 50:28
कहा, "मेरे सामने मत झगड़ो। मैं तो तुम्हें पहले ही अपनी धमकी से सावधान कर चुका था।
Verse 29 — Surah Qaf 50:29
मेरे यहाँ बात बदला नहीं करती और न मैं अपने बन्दों पर तनिक भी अत्याचार करता हूँ।
Verse 30 — Surah Qaf 50:30
जिस दिन हम जहन्नम से कहेंगे, "क्या तू भर गई?" और वह कहेगी, "क्या अभी और भी कुछ है
Verse 31 — Surah Qaf 50:31
और जन्नत डर रखनेवालों के लिए निकट कर दी गई, कुछ भी दूर न रही
Verse 32 — Surah Qaf 50:32
यह है वह चीज़ जिसका तुमसे वादा किया जाता था हर रुजू करनेवाले, बड़ी निगरानी रखनेवाले के लिए
Verse 33 — Surah Qaf 50:33
जो रहमान से डरा परोक्ष में और आया रुजू रहनेवाला हृदय लेकर
Verse 34 — Surah Qaf 50:34
प्रवेश करो उस (जन्नत) में सलामती के साथ" वह शाश्वत दिवस है
Verse 35 — Surah Qaf 50:35
उनके लिए उसमें वह सब कुछ है जो वे चाहे और हमारे पास उससे अधिक भी है
Verse 36 — Surah Qaf 50:36
उनसे पहले हम कितनी ही नस्लों को विनष्ट कर चुके है। वे लोग शक्ति में उनसे कहीं बढ़-चढ़कर थे। (पनाह की तलाश में) उन्होंने नगरों को छान मारा, कोई है भागने को ठिकाना
Verse 37 — Surah Qaf 50:37
निश्चय ही इसमें उस व्यक्ति के लिए शिक्षा-सामग्री है जिसके पास दिल हो या वह (दिल से) हाजिर रहकर कान लगाए
Verse 38 — Surah Qaf 50:38
हमने आकाशों और धरती को और जो कुछ उनके बीच है छः दिनों में पैदा कर दिया और हमें कोई थकान न छू सकी
Verse 39 — Surah Qaf 50:39
अतः जो कुछ वे कहते है उसपर धैर्य से काम लो और अपने रब की प्रशंसा की तसबीह करो; सूर्योदय से पूर्व और सूर्यास्त के पूर्व
Verse 40 — Surah Qaf 50:40
और रात की घड़ियों में फिर उसकी तसबीह करो और सजदों के पश्चात भी
Verse 41 — Surah Qaf 50:41
और कान लगाकर सुन लेगा जिस दिन पुकारनेवाला अत्यन्त निकट के स्थान से पुकारेगा
Verse 42 — Surah Qaf 50:42
जिस दिन लोग भयंकर चीख़ को सत्यतः सुन रहे होंगे। वही दिन होगा निकलने का।
Verse 43 — Surah Qaf 50:43
हम ही जीलन प्रदान करते और मृत्यु देते है और हमारी ही ओर अन्ततः आना है।
Verse 44 — Surah Qaf 50:44
जिस दिन धरती उनपर से फट जाएगी और वे तेजी से निकल पड़ेंगे। यह इकट्ठा करना हमारे लिए अत्यन्त सरल है
Verse 45 — Surah Qaf 50:45
हम जानते है जो कुछ वे कहते है, तुम उनपर कोई ज़बरदस्ती करनेवाले तो हो नहीं। अतः तुम क़ुरआन के द्वारा उसे नसीहत करो जो हमारी चेतावनी से डरे