Back to Languages
Hindi - Chapter 103
Translation by Maulana Azizul Haque Al Umari
Verse 1
निचड़ते दिन की शपथ
Verse 2
निःसंदेह, इन्सान क्षति में है।
Verse 3
अतिरिक्त उनके, जो ईमान लाये तथा सदाचार किये एवं एक-दूसरे को सत्य का उपदेश तथा धैर्य का उपदेश देते रहे।