Back to Languages

Hindi - Chapter 13 - Ar-Rad

Translation by Maulana Azizul Haque Al Umari — Permalink

Verse 27 — Surah Ar-Rad 13:27

और जो काफ़िर हो गये, वे कहते हैः इसपर इसके पालनहार की ओर से कोई निशानी क्यों नहीं उतारी गयी? (हे नबी!) आप कह दें कि वास्तव में अल्लाह जिसे चाहे, कुपथ करता है और अपनी ओर उसी को राह दिखाता है, जो उसकी ओर ध्यानमग्न हों।