Back to Languages

Hindi - Chapter 80 - Abasa

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah Abasa 80:1

उसने त्योरी चढ़ाई और मुँह फेर लिया

Verse 2 — Surah Abasa 80:2

इस कारण कि उसके पास अन्धा आ गया।

Verse 3 — Surah Abasa 80:3

और तुझे क्या मालूम शायद वह स्वयं को सँवारता-निखारता हो

Verse 4 — Surah Abasa 80:4

या नसीहत हासिल करता हो तो नसीहत उसके लिए लाभदायक हो

Verse 5 — Surah Abasa 80:5

रहा वह व्यक्ति जो धनी हो गया ह

Verse 6 — Surah Abasa 80:6

तू उसके पीछे पड़ा है

Verse 7 — Surah Abasa 80:7

हालाँकि वह अपने को न निखारे तो तुझपर कोई ज़िम्मेदारी नहीं आती

Verse 8 — Surah Abasa 80:8

और रहा वह व्यक्ति जो स्वयं ही तेरे पास दौड़ता हुआ आया

Verse 9 — Surah Abasa 80:9

और वह डरता भी है

Verse 10 — Surah Abasa 80:10

तो तू उससे बेपरवाई करता है

Verse 11 — Surah Abasa 80:11

कदापि नहीं, वे (आयतें) तो महत्वपूर्ण नसीहत है

Verse 12 — Surah Abasa 80:12

तो जो चाहे उसे याद कर ले

Verse 13 — Surah Abasa 80:13

पवित्र पन्नों में अंकित है

Verse 14 — Surah Abasa 80:14

प्रतिष्ठि्त, उच्च

Verse 15 — Surah Abasa 80:15

ऐसे कातिबों के हाथों में रहा करते है

Verse 16 — Surah Abasa 80:16

जो प्रतिष्ठित और नेक है

Verse 17 — Surah Abasa 80:17

विनष्ट हुआ मनुष्य! कैसा अकृतज्ञ है

Verse 18 — Surah Abasa 80:18

उसको किस चीज़ से पैदा किया

Verse 19 — Surah Abasa 80:19

तनिक-सी बूँद से उसको पैदा किया, तो उसके लिए एक अंदाजा ठहराया

Verse 20 — Surah Abasa 80:20

फिर मार्ग को देखो, उसे सुगम कर दिया

Verse 21 — Surah Abasa 80:21

फिर उसे मृत्यु दी और क्रब में उसे रखवाया

Verse 22 — Surah Abasa 80:22

फिर जब चाहेगा उसे (जीवित करके) उठा खड़ा करेगा।

Verse 23 — Surah Abasa 80:23

कदापि नहीं, उसने उसको पूरा नहीं किया जिसका आदेश अल्लाह ने उसे दिया है

Verse 24 — Surah Abasa 80:24

अतः मनुष्य को चाहिए कि अपने भोजन को देखे

Verse 25 — Surah Abasa 80:25

कि हमने ख़ूब पानी बरसाया

Verse 26 — Surah Abasa 80:26

फिर धरती को विशेष रूप से फाड़ा

Verse 27 — Surah Abasa 80:27

फिर हमने उसमें उगाए अनाज

Verse 28 — Surah Abasa 80:28

और अंगूर और तरकारी

Verse 29 — Surah Abasa 80:29

और ज़ैतून और खजूर

Verse 30 — Surah Abasa 80:30

और घने बाग़

Verse 31 — Surah Abasa 80:31

और मेवे और घास-चारा

Verse 32 — Surah Abasa 80:32

तुम्हारे लिए और तुम्हारे चौपायों के लिेए जीवन-सामग्री के रूप में

Verse 33 — Surah Abasa 80:33

फिर जब वह बहरा कर देनेवाली प्रचंड आवाज़ आएगी

Verse 34 — Surah Abasa 80:34

जिस दिन आदमी भागेगा अपने भाई से

Verse 35 — Surah Abasa 80:35

और अपनी माँ और अपने बाप से

Verse 36 — Surah Abasa 80:36

और अपनी पत्नी और अपने बेटों से

Verse 37 — Surah Abasa 80:37

उनमें से प्रत्येक व्यक्ति को उस दिन ऐसी पड़ी होगी जो उसे दूसरों से बेपरवाह कर देगी

Verse 38 — Surah Abasa 80:38

कितने ही चेहरे उस दिन रौशन होंगे

Verse 39 — Surah Abasa 80:39

हँसते, प्रफुल्लित

Verse 40 — Surah Abasa 80:40

और कितने ही चेहरे होंगे जिनपर उस दिन धूल पड़ी होगी

Verse 41 — Surah Abasa 80:41

उनपर कलौंस छा रही होगी

Verse 42 — Surah Abasa 80:42

वहीं होंगे इनकार करनेवाले दुराचारी लोग