Back to Languages

Hindi - Chapter 81 - At-Takwir

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah At-Takwir 81:1

जब सूर्य लपेट दिया जाएगा

Verse 2 — Surah At-Takwir 81:2

सारे तारे मैले हो जाएँगे

Verse 3 — Surah At-Takwir 81:3

जब पहाड़ चलाए जाएँगे

Verse 4 — Surah At-Takwir 81:4

जब दस मास की गाभिन ऊँटनियाँ आज़ाद छोड़ दी जाएँगी

Verse 5 — Surah At-Takwir 81:5

जब जंगली जानवर एकत्र किए जाएँगे

Verse 6 — Surah At-Takwir 81:6

जब समुद्र भड़का दिया जाएँगे

Verse 7 — Surah At-Takwir 81:7

जब लोग क़िस्म-क़िस्म कर दिए जाएँगे

Verse 8 — Surah At-Takwir 81:8

और जब जीवित गाड़ी गई लड़की से पूछा जाएगा

Verse 9 — Surah At-Takwir 81:9

कि उसकी हत्या किस गुनाह के कारण की गई

Verse 10 — Surah At-Takwir 81:10

और जब कर्म-पत्र फैला दिए जाएँगे

Verse 11 — Surah At-Takwir 81:11

और जब आकाश की खाल उतार दी जाएगी

Verse 12 — Surah At-Takwir 81:12

जब जहन्नम को दहकाया जाएगा

Verse 13 — Surah At-Takwir 81:13

और जब जन्नत निकट कर दी जाएगी

Verse 14 — Surah At-Takwir 81:14

तो कोई भी क्यक्ति जान लेगा कि उसने क्या उपस्थित किया है

Verse 15 — Surah At-Takwir 81:15

अतः नहीं! मैं क़सम खाता हूँ पीछे हटनेवालों की

Verse 16 — Surah At-Takwir 81:16

चलनेवालों, छिपने-दुबकने-वालों की

Verse 17 — Surah At-Takwir 81:17

साक्षी है रात्रि जब वह प्रस्थान करे

Verse 18 — Surah At-Takwir 81:18

और साक्षी है प्रातः जब वह साँस ले

Verse 19 — Surah At-Takwir 81:19

निश्चय ही वह एक आदरणीय संदेशवाहक की लाई हुई वाणी है

Verse 20 — Surah At-Takwir 81:20

जो शक्तिवाला है, सिंहासनवाले के यहाँ जिसकी पैठ है

Verse 21 — Surah At-Takwir 81:21

उसका आदेश माना जाता है, वहाँ वह विश्वासपात्र है

Verse 22 — Surah At-Takwir 81:22

तुम्हारा साथी कोई दीवाना नहीं

Verse 23 — Surah At-Takwir 81:23

उसने तो (पराकाष्ठान के) प्रत्यक्ष क्षितिज पर होकर उस (फ़रिश्ते) को देखा है

Verse 24 — Surah At-Takwir 81:24

और वह परोक्ष के मामले में कृपण नहीं है

Verse 25 — Surah At-Takwir 81:25

और वह (क़ुरआन) किसी धुतकारे हुए शैतान की लाई हुई वाणी नहीं है

Verse 26 — Surah At-Takwir 81:26

फिर तुम किधर जा रहे हो

Verse 27 — Surah At-Takwir 81:27

वह तो सारे संसार के लिए बस एक अनुस्मृति है

Verse 28 — Surah At-Takwir 81:28

उसके लिए तो तुममे से सीधे मार्ग पर चलना चाहे

Verse 29 — Surah At-Takwir 81:29

और तुम नहीं चाह सकते सिवाय इसके कि सारे जहान का रब अल्लाह चाहे