Back to Languages

Hindi - Chapter 36 - Ya-Sin

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah Ya-Sin 36:1

या॰ सीन॰

Verse 2 — Surah Ya-Sin 36:2

गवाह है हिकमतवाला क़ुरआन

Verse 3 — Surah Ya-Sin 36:3

कि तुम निश्चय ही रसूलों में से हो

Verse 4 — Surah Ya-Sin 36:4

एक सीधे मार्ग पर

Verse 5 — Surah Ya-Sin 36:5

क्या ही ख़ूब है, प्रभुत्वशाली, अत्यन्त दयावाल का इसको अवतरित करना

Verse 6 — Surah Ya-Sin 36:6

ताकि तुम ऐसे लोगों को सावधान करो, जिनके बाप-दादा को सावधान नहीं किया गया; इस कारण वे गफ़लत में पड़े हुए है

Verse 7 — Surah Ya-Sin 36:7

उनमें से अधिकतर लोगों पर बात सत्यापित हो चुकी है। अतः वे ईमान नहीं लाएँगे।

Verse 8 — Surah Ya-Sin 36:8

हमने उनकी गर्दनों में तौक़ डाल दिए है जो उनकी ठोड़ियों से लगे है। अतः उनके सिर ऊपर को उचके हुए है

Verse 9 — Surah Ya-Sin 36:9

और हमने उनके आगे एक दीवार खड़ी कर दी है और एक दीवार उनके पीछे भी। इस तरह हमने उन्हें ढाँक दिया है। अतः उन्हें कुछ सुझाई नहीं देता

Verse 10 — Surah Ya-Sin 36:10

उनके लिए बराबर है तुमने सचेत किया या उन्हें सचेत नहीं किया, वे ईमान नहीं लाएँगे

Verse 11 — Surah Ya-Sin 36:11

तुम तो बस सावधान कर रहे हो। जो कोई अनुस्मृति का अनुसरण करे और परोक्ष में रहते हुए रहमान से डरे, अतः क्षमा और प्रतिष्ठामय बदले की शुभ सूचना दे दो

Verse 12 — Surah Ya-Sin 36:12

निस्संदेह हम मुर्दों को जीवित करेंगे और हम लिखेंगे जो कुछ उन्होंने आगे के लिए भेजा और उनके चिन्हों को (जो पीछे रहा) । हर चीज़ हमने एक स्पष्ट किताब में गिन रखी है

Verse 13 — Surah Ya-Sin 36:13

उनके लिए बस्तीवालों की एक मिसाल पेश करो, जबकि वहाँ भेजे हुए दूत आए

Verse 14 — Surah Ya-Sin 36:14

जबकि हमने उनकी ओर दो दूत भेजे, तो उन्होंने झुठला दिया। तब हमने तीसरे के द्वारा शक्ति पहुँचाई, तो उन्होंने कहा, "हम तुम्हारी ओर भेजे गए हैं।

Verse 15 — Surah Ya-Sin 36:15

वे बोले, "तुम तो बस हमारे ही जैसे मनुष्य हो। रहमान ने तो कोई भी चीज़ अवतरित नहीं की है। तुम केवल झूठ बोलते हो।

Verse 16 — Surah Ya-Sin 36:16

उन्होंने कहा, "हमारा रब जानता है कि हम निश्चय ही तुम्हारी ओर भेजे गए है

Verse 17 — Surah Ya-Sin 36:17

औऱ हमारी ज़िम्मेदारी तो केवल स्पष्ट रूप से संदेश पहुँचा देने की हैं।

Verse 18 — Surah Ya-Sin 36:18

वे बोले, "हम तो तुम्हें अपशकुन समझते है, यदि तुम बाज न आए तो हम तुम्हें पथराव करके मार डालेंगे और तुम्हें अवश्य हमारी ओर से दुखद यातना पहुँचेगी।

Verse 19 — Surah Ya-Sin 36:19

उन्होंने कहा, "तुम्हारा अवशकुन तो तुम्हारे अपने ही साथ है। क्या यदि तुम्हें याददिहानी कराई जाए (तो यह कोई क्रुद्ध होने की बात है)? नहीं, बल्कि तुम मर्यादाहीन लोग हो।

Verse 20 — Surah Ya-Sin 36:20

इतने में नगर के दूरवर्ती सिरे से एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया। उसने कहा, "ऐ मेरी क़ौम के लोगो! उनका अनुवर्तन करो, जो भेजे गए है।

Verse 21 — Surah Ya-Sin 36:21

उसका अनुवर्तन करो जो तुमसे कोई बदला नहीं माँगते और वे सीधे मार्ग पर है

Verse 22 — Surah Ya-Sin 36:22

और मुझे क्या हुआ है कि मैं उसकी बन्दगी न करूँ, जिसने मुझे पैदा किया और उसी की ओर तुम्हें लौटकर जाना है

Verse 23 — Surah Ya-Sin 36:23

क्या मैं उससे इतर दूसरे उपास्य बना लूँ? यदि रहमान मुझे कोई तकलीफ़ पहुँचाना चाहे तो उनकी सिफ़ारिश मेरे कुछ काम नहीं आ सकती और न वे मुझे छुडा ही सकते है

Verse 24 — Surah Ya-Sin 36:24

तब तो मैं अवश्य स्पष्ट गुमराही में पड़ जाऊँगा

Verse 25 — Surah Ya-Sin 36:25

मैं तो तुम्हारे रब पर ईमान ले आया, अतः मेरी सुनो

Verse 26 — Surah Ya-Sin 36:26

कहा गया, "प्रवेश करो जन्नत में!" उसने कहा, "ऐ काश! मेरी क़ौम के लोग जानते

Verse 27 — Surah Ya-Sin 36:27

कि मेरे रब ने मुझे क्षमा कर दिया और मुझे प्रतिष्ठित लोगों में सम्मिलित कर दिया।

Verse 28 — Surah Ya-Sin 36:28

उसके पश्चात उसकी क़ौम पर हमने आकाश से कोई सेना नहीं उतारी और हम इस तरह उतारा नहीं करते

Verse 29 — Surah Ya-Sin 36:29

वह तो केवल एक प्रचंड चीत्कार थी। तो सहसा क्या देखते है कि वे बुझकर रह गए

Verse 30 — Surah Ya-Sin 36:30

ऐ अफ़सोस बन्दो पर! जो रसूल भी उनके पास आया, वे उसका परिहास ही करते रहे

Verse 31 — Surah Ya-Sin 36:31

क्या उन्होंने नहीं देखा कि उनसे पहले कितनी ही नस्लों को हमने विनष्ट किया कि वे उनकी ओर पलटकर नहीं आएँगे

Verse 32 — Surah Ya-Sin 36:32

और जितने भी है, सबके सब हमारे ही सामने उपस्थित किए जाएँगे

Verse 33 — Surah Ya-Sin 36:33

और एक निशानी उनके लिए मृत भूमि है। हमने उसे जीवित किया और उससे अनाज निकाला, तो वे खाते है

Verse 34 — Surah Ya-Sin 36:34

और हमने उसमें खजूरों और अंगूरों के बाग लगाए और उसमें स्रोत प्रवाहित किए

Verse 35 — Surah Ya-Sin 36:35

ताकि वे उसके फल खाएँ - हालाँकि यह सब कुछ उनके हाथों का बनाया हुआ नहीं है। - तो क्या वे आभार नहीं प्रकट करते

Verse 36 — Surah Ya-Sin 36:36

महिमावान है वह जिसने सबके जोड़े पैदा किए धरती जो चीजें उगाती है उनमें से भी और स्वयं उनकी अपनी जाति में से भी और उन चीज़ो में से भी जिनको वे नहीं जानते

Verse 37 — Surah Ya-Sin 36:37

और एक निशानी उनके लिए रात है। हम उसपर से दिन को खींच लेते है। फिर क्या देखते है कि वे अँधेरे में रह गए

Verse 38 — Surah Ya-Sin 36:38

और सूर्य अपने नियत ठिकाने के लिए चला जा रहा है। यह बाँधा हुआ हिसाब है प्रभुत्वशाली, ज्ञानवान का

Verse 39 — Surah Ya-Sin 36:39

और रहा चन्द्रमा, तो उसकी नियति हमने मंज़िलों के क्रम में रखी, यहाँ तक कि वह फिर खजूर की पूरानी टेढ़ी टहनी के सदृश हो जाता है

Verse 40 — Surah Ya-Sin 36:40

न सूर्य ही से हो सकता है कि चाँद को जा पकड़े और न रात दिन से आगे बढ़ सकती है। सब एक-एक कक्षा में तैर रहे हैं

Verse 41 — Surah Ya-Sin 36:41

और एक निशानी उनके लिए यह है कि हमने उनके अनुवर्तियों को भरी हुई नौका में सवार किया

Verse 42 — Surah Ya-Sin 36:42

और उनके लिए उसी के सदृश और भी ऐसी चीज़े पैदा की, जिनपर वे सवार होते है

Verse 43 — Surah Ya-Sin 36:43

और यदि हम चाहें तो उन्हें डूबो दें। फिर न तो उनकी कोई चीख-पुकार हो और न उन्हें बचाया जा सके

Verse 44 — Surah Ya-Sin 36:44

यह तो बस हमारी दयालुता और एक नियत समय तक की सुख-सामग्री है

Verse 45 — Surah Ya-Sin 36:45

और जब उनसे कहा जाता है कि उस चीज़ का डर रखो, जो तुम्हारे आगे है और जो तुम्हारे पीछे है, ताकि तुमपर दया कि जाए! (तो चुप्पी साझ लेते है)

Verse 46 — Surah Ya-Sin 36:46

उनके पास उनके रब की आयतों में से जो आयत भी आती है, वे उससे कतराते ही है

Verse 47 — Surah Ya-Sin 36:47

और जब उनसे कहा जाता है कि "अल्लाह ने जो कुछ रोज़ी तुम्हें दी है उनमें से ख़र्च करो।" तो जिन लोगों ने इनकार किया है, वे उन लोगों से, जो ईमान लाए है, कहते है, "क्या हम उसको खाना खिलाएँ जिसे .दि अल्लाह चाहता तो स्वयं खिला देता? तुम तो बस खुली गुमराही में पड़े हो।

Verse 48 — Surah Ya-Sin 36:48

और वे कहते है कि "यह वादा कब पूरा होगा, यदि तुम सच्चे हो

Verse 49 — Surah Ya-Sin 36:49

वे तो बस एक प्रचंड चीत्कार की प्रतीक्षा में है, जो उन्हें आ पकड़ेगी, जबकि वे झगड़ते होंगे

Verse 50 — Surah Ya-Sin 36:50

फिर न तो वे कोई वसीयत कर पाएँगे और न अपने घरवालों की ओर लौट ही सकेंगे

Verse 51 — Surah Ya-Sin 36:51

और नरसिंघा में फूँक मारी जाएगी। फिर क्या देखेंगे कि वे क़ब्रों से निकलकर अपने रब की ओर चल पड़े हैं

Verse 52 — Surah Ya-Sin 36:52

कहेंगे, "ऐ अफ़सोस हम पर! किसने हमें सोते से जगा दिया? यह वही चीज़ है जिसका रहमान ने वादा किया था और रसूलों ने सच कहा था।

Verse 53 — Surah Ya-Sin 36:53

बस एक ज़ोर की चिंघाड़ होगी। फिर क्या देखेंगे कि वे सबके-सब हमारे सामने उपस्थित कर दिए गए

Verse 54 — Surah Ya-Sin 36:54

अब आज किसी जीव पर कुछ भी ज़ुल्म न होगा और तुम्हें बदले में वही मिलेगा जो कुछ तुम करते रहे हो

Verse 55 — Surah Ya-Sin 36:55

निश्चय ही जन्नतवाले आज किसी न किसी काम नें व्यस्त आनन्द ले रहे है

Verse 56 — Surah Ya-Sin 36:56

वे और उनकी पत्नियों छायों में मसहरियों पर तकिया लगाए हुए है

Verse 57 — Surah Ya-Sin 36:57

उनके लिए वहाँ मेवे है। औऱ उनके लिए वह सब कुछ मौजूद है, जिसकी वे माँग करें

Verse 58 — Surah Ya-Sin 36:58

(उनपर) सलाम है, दयामय रब का उच्चारित किया हुआ

Verse 59 — Surah Ya-Sin 36:59

और ऐ अपराधियों! आज तुम छँटकर अलग हो जाओ

Verse 60 — Surah Ya-Sin 36:60

क्या मैंने तुम्हें ताकीद नहीं की थी, ऐ आदम के बेटो! कि शैतान की बन्दगी न करे। वास्तव में वह तुम्हारा खुला शत्रु है

Verse 61 — Surah Ya-Sin 36:61

और यह कि मेरी बन्दगी करो? यही सीधा मार्ग है

Verse 62 — Surah Ya-Sin 36:62

उसने तो तुममें से बहुत-से गिरोहों को पथभ्रष्ट कर दिया। तो क्या तुम बुद्धि नहीं रखते थे

Verse 63 — Surah Ya-Sin 36:63

यह वही जहन्नम है जिसकी तुम्हें धमकी दी जाती रही है

Verse 64 — Surah Ya-Sin 36:64

जो इनकार तुम करते रहे हो, उसके बदले में आज इसमें प्रविष्ट हो जाओ।

Verse 65 — Surah Ya-Sin 36:65

आज हम उनके मुँह पर मुहर लगा देंगे और उनके हाथ हमसे बोलेंगे और जो कुछ वे कमाते रहे है, उनके पाँव उसकी गवाही देंगे

Verse 66 — Surah Ya-Sin 36:66

यदि हम चाहें तो उनकी आँखें मेट दें क्योंकि वे (अपने रूढ़) मार्ग की और लपके हुए है। फिर उन्हें सुझाई कहाँ से देगा

Verse 67 — Surah Ya-Sin 36:67

यदि हम चाहें तो उनकी जगह पर ही उनके रूप बिगाड़कर रख दें क्योंकि वे सत्य की ओर न चल सके और वे (गुमराही से) बाज़ नहीं आते।

Verse 68 — Surah Ya-Sin 36:68

जिसको हम दीर्धायु देते है, उसको उसकी संरचना में उल्टा फेर देते है। तो क्या वे बुद्धि से काम नहीं लेते

Verse 69 — Surah Ya-Sin 36:69

हमने उस (नबी) को कविता नहीं सिखाई और न वह उसके लिए शोभनीय है। वह तो केवल अनुस्मृति और स्पष्ट क़ुरआन है

Verse 70 — Surah Ya-Sin 36:70

ताकि वह उसे सचेत कर दे जो जीवन्त हो और इनकार करनेवालों पर (यातना की) बात स्थापित हो जाए

Verse 71 — Surah Ya-Sin 36:71

क्या उन्होंने देखा नहीं कि हमने उनके लिए अपने हाथों की बनाई हुई चीज़ों में से चौपाए पैदा किए और अब वे उनके मालिक है

Verse 72 — Surah Ya-Sin 36:72

और उन्हें उनके बस में कर दिया कि उनमें से कुछ तो उनकी सवारियाँ हैं और उनमें से कुछ को खाते है।

Verse 73 — Surah Ya-Sin 36:73

और उनके लिए उनमें कितने ही लाभ है और पेय भी है। तो क्या वे कृतज्ञता नहीं दिखलाते

Verse 74 — Surah Ya-Sin 36:74

उन्होंने अल्लाह से इतर कितने ही उपास्य बना लिए है कि शायद उन्हें मदद पहुँचे।

Verse 75 — Surah Ya-Sin 36:75

वे उनकी सहायता करने की सामर्थ्य नहीं रखते, हालाँकि वे (बहुदेववादियों की अपनी स्पष्ट में) उनके लिए उपस्थित सेनाएँ हैं

Verse 76 — Surah Ya-Sin 36:76

अतः उनकी बात तुम्हें शोकाकुल न करे। हम जानते है जो कुछ वे छिपाते और जो कुछ व्यक्त करते है

Verse 77 — Surah Ya-Sin 36:77

क्या (इनकार करनेवाले) मनुष्य को नहीं देखा कि हमने उसे वीर्य से पैदा किया? फिर क्या देखते है कि वह प्रत्क्षय विरोधी झगड़ालू बन गया

Verse 78 — Surah Ya-Sin 36:78

और उसने हमपर फबती कसी और अपनी पैदाइश को भूल गया। कहता है, "कौन हड्डियों में जान डालेगा, जबकि वे जीर्ण-शीर्ण हो चुकी होंगी

Verse 79 — Surah Ya-Sin 36:79

कह दो, "उनमें वही जाल डालेगा जिसने उनको पहली बार पैदा किया। वह तो प्रत्येक संसृति को भली-भाँति जानता है

Verse 80 — Surah Ya-Sin 36:80

वही है जिसने तुम्हारे लिए हरे-भरे वृक्ष से आग पैदा कर दी। तो लगे हो तुम उससे जलाने।

Verse 81 — Surah Ya-Sin 36:81

क्या जिसने आकाशों और धरती को पैदा किया उसे इसकी सामर्थ्य नहीं कि उन जैसों को पैदा कर दे? क्यों नहीं, जबकि वह महान स्रष्टा , अत्यन्त ज्ञानवान है

Verse 82 — Surah Ya-Sin 36:82

उसका मामला तो बस यह है कि जब वह किसी चीज़ (के पैदा करने) का इरादा करता है तो उससे कहता है, "हो जा!" और वह हो जाती है

Verse 83 — Surah Ya-Sin 36:83

अतः महिमा है उसकी, जिसके हाथ में हर चीज़ का पूरा अधिकार है। और उसी की ओर तुम लौटकर जाओगे