Back to Languages

Hindi - Chapter 37 - As-Saffat

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah As-Saffat 37:1

गवाह है परा जमाकर पंक्तिबद्ध होनेवाले

Verse 2 — Surah As-Saffat 37:2

फिर डाँटनेवाले

Verse 3 — Surah As-Saffat 37:3

फिर यह ज़िक्र करनेवाले

Verse 4 — Surah As-Saffat 37:4

कि तुम्हारा पूज्य-प्रभु अकेला है।

Verse 5 — Surah As-Saffat 37:5

वह आकाशों और धरती और जो कुछ उनके बीच है सबका रब है और पूर्व दिशाओं का भी रब है

Verse 6 — Surah As-Saffat 37:6

हमने दुनिया के आकाश को सजावट अर्थात तारों से सुसज्जित किया, (रात में मुसाफ़िरों को मार्ग दिखाने के लिए)

Verse 7 — Surah As-Saffat 37:7

और प्रत्येक सरकश शैतान से सुरक्षित रखने के लिए

Verse 8 — Surah As-Saffat 37:8

वे (शैतान) "मलए आला" की ओर कान नहीं लगा पाते और हर ओर से फेंक मारे जाते है भगाने-धुतकारने के लिए।

Verse 9 — Surah As-Saffat 37:9

और उनके लिए अनवरत यातना है

Verse 10 — Surah As-Saffat 37:10

किन्तु यह और बात है कि कोई कुछ उचक ले, इस दशा में एक तेज़ दहकती उल्का उसका पीछा करती है

Verse 11 — Surah As-Saffat 37:11

अब उनके पूछो कि उनके पैदा करने का काम अधिक कठिन है या उन चीज़ों का, जो हमने पैदा कर रखी है। निस्संदेह हमने उनको लेसकर मिट्टी से पैदा किया।

Verse 12 — Surah As-Saffat 37:12

बल्कि तुम तो आश्चर्य में हो और वे है कि परिहास कर रहे है

Verse 13 — Surah As-Saffat 37:13

और जब उन्हें याद दिलाया जाता है, तो वे याद नहीं करते

Verse 14 — Surah As-Saffat 37:14

और जब कोई निशानी देखते है तो हँसी उड़ाते है

Verse 15 — Surah As-Saffat 37:15

और कहते है, "यह तो बस एक प्रत्यक्ष जादू है

Verse 16 — Surah As-Saffat 37:16

क्या जब हम मर चुके होंगे और मिट्टी और हड्डियाँ होकर रह जाएँगे, तो क्या फिर हम उठाए जाएँगे

Verse 17 — Surah As-Saffat 37:17

क्या और हमारे पहले के बाप-दादा भी

Verse 18 — Surah As-Saffat 37:18

कह दो, "हाँ! और तुम अपमानित भी होंगे।

Verse 19 — Surah As-Saffat 37:19

वह तो बस एक झिड़की होगी। फिर क्या देखेंगे कि वे ताकने लगे है

Verse 20 — Surah As-Saffat 37:20

और वे कहेंगे, "ऐ अफ़सोस हमपर! यह तो बदले का दिन है।

Verse 21 — Surah As-Saffat 37:21

यह वही फ़ैसले का दिन है जिसे तुम झुठलाते रहे हो

Verse 22 — Surah As-Saffat 37:22

(कहा जाएगा) "एकत्र करो उन लोगों को जिन्होंने ज़ुल्म किया और उनके जोड़ीदारों को भी और उनको भी जिनकी अल्लाह से हटकर वे बन्दगी करते रहे है।

Verse 23 — Surah As-Saffat 37:23

फिर उन सबको भड़कती हुई आग की राह दिखाओ

Verse 24 — Surah As-Saffat 37:24

और तनिक उन्हें ठहराओ, उनसे पूछना है

Verse 25 — Surah As-Saffat 37:25

तुम्हें क्या हो गया, जो तुम एक-दूसरे की सहायता नहीं कर रहे हो

Verse 26 — Surah As-Saffat 37:26

बल्कि वे तो आज बड़े आज्ञाकारी हो गए है

Verse 27 — Surah As-Saffat 37:27

वे एक-दूसरे की ओर रुख़ करके पूछते हुए कहेंगे

Verse 28 — Surah As-Saffat 37:28

तुम तो हमारे पास आते थे दाहिने से (और बाएँ से)

Verse 29 — Surah As-Saffat 37:29

वे कहेंगे, "नहीं, बल्कि तुम स्वयं ही ईमानवाले न थे

Verse 30 — Surah As-Saffat 37:30

और हमारा तो तुमपर कोई ज़ोर न था, बल्कि तुम स्वयं ही सरकश लोग थे

Verse 31 — Surah As-Saffat 37:31

अन्ततः हमपर हमारे रब की बात सत्यापित होकर रही। निस्संदेह हमें (अपनी करतूत का) मजा़ चखना ही होगा

Verse 32 — Surah As-Saffat 37:32

सो हमने तुम्हे बहकाया। निश्चय ही हम स्वयं बहके हुए थे।

Verse 33 — Surah As-Saffat 37:33

अतः वे सब उस दिन यातना में एक-दूसरे के सह-भागी होंगे

Verse 34 — Surah As-Saffat 37:34

हम अपराधियों के साथ ऐसा ही किया करते है

Verse 35 — Surah As-Saffat 37:35

उनका हाल यह था कि जब उनसे कहा जाता कि "अल्लाह के सिवा कोई पूज्य-प्रभु नहीं हैं।" तो वे घमंड में आ जाते थे

Verse 36 — Surah As-Saffat 37:36

और कहते थे, "क्या हम एक उन्मादी कवि के लिए अपने उपास्यों को छोड़ दें

Verse 37 — Surah As-Saffat 37:37

नहीं, बल्कि वह सत्य लेकर आया है और वह (पिछले) रसूलों की पुष्टि॥ में है।

Verse 38 — Surah As-Saffat 37:38

निश्चय ही तुम दुखद यातना का मज़ा चखोगे।

Verse 39 — Surah As-Saffat 37:39

तुम बदला वही तो पाओगे जो तुम करते हो।

Verse 40 — Surah As-Saffat 37:40

अलबत्ता अल्लाह के उन बन्दों की बात और है, जिनको उसने चुन लिया है

Verse 41 — Surah As-Saffat 37:41

वही लोग है जिनके लिए जानी-बूझी रोज़ी है

Verse 42 — Surah As-Saffat 37:42

स्वादिष्ट फल।

Verse 43 — Surah As-Saffat 37:43

और वे नेमत भरी जन्नतों

Verse 44 — Surah As-Saffat 37:44

में सम्मानपूर्वक होंगे, तख़्तों पर आमने-सामने विराजमान होंगे

Verse 45 — Surah As-Saffat 37:45

उनके बीच विशुद्ध पेय का पात्र फिराया जाएगा

Verse 46 — Surah As-Saffat 37:46

बिलकुल साफ़, उज्जवल, पीनेवालों के लिए सर्वथा सुस्वादु

Verse 47 — Surah As-Saffat 37:47

न उसमें कोई ख़ुमार होगा और न वे उससे निढाल और मदहोश होंगे।

Verse 48 — Surah As-Saffat 37:48

और उनके पास निगाहें बचाए रखनेवाली, सुन्दर आँखोंवाली स्त्रियाँ होंगी

Verse 49 — Surah As-Saffat 37:49

मानो वे सुरक्षित अंडे है

Verse 50 — Surah As-Saffat 37:50

फिर वे एक-दूसरे की ओर रुख़ करके आपस में पूछेंगे

Verse 51 — Surah As-Saffat 37:51

उनमें से एक कहनेवाला कहेगा, "मेरा एक साथी था

Verse 52 — Surah As-Saffat 37:52

जो कहा करता था क्या तुम भी पुष्टि करनेवालों में से हो

Verse 53 — Surah As-Saffat 37:53

क्या जब हम मर चुके होंगे और मिट्टी और हड्डियाँ होकर रह जाएँगे, तो क्या हम वास्तव में बदला पाएँगे

Verse 54 — Surah As-Saffat 37:54

वह कहेगा, "क्या तुम झाँककर देखोगे

Verse 55 — Surah As-Saffat 37:55

फिर वह झाँकेगा तो उसे भड़कती हुई आग के बीच में देखेगा

Verse 56 — Surah As-Saffat 37:56

कहेगा, "अल्लाह की क़सम! तुम तो मुझे तबाह ही करने को थे

Verse 57 — Surah As-Saffat 37:57

यदि मेरे रब की अनुकम्पा न होती तो अवश्य ही मैं भी पकड़कर हाज़िर किए गए लोगों में से होता

Verse 58 — Surah As-Saffat 37:58

है ना अब ऐसा कि हम मरने के नहीं।

Verse 59 — Surah As-Saffat 37:59

हमें जो मृत्यु आनी थी वह बस पहले आ चुकी। और हमें कोई यातना ही दी जाएगी

Verse 60 — Surah As-Saffat 37:60

निश्चय ही यही बड़ी सफलता है

Verse 61 — Surah As-Saffat 37:61

ऐसी की चीज़ के लिए कर्म करनेवालों को कर्म करना चाहिए

Verse 62 — Surah As-Saffat 37:62

क्या वह आतिथ्य अच्छा है या 'ज़क़्क़ूम' का वृक्ष

Verse 63 — Surah As-Saffat 37:63

निश्चय ही हमने उस (वृक्ष) को ज़ालिमों के लिए परीक्षा बना दिया है

Verse 64 — Surah As-Saffat 37:64

वह एक वृक्ष है जो भड़कती हुई आग की तह से निकलता है

Verse 65 — Surah As-Saffat 37:65

उसके गाभे मानो शैतानों के सिर (साँपों के फन) है

Verse 66 — Surah As-Saffat 37:66

तो वे उसे खाएँगे और उसी से पेट भरेंगे

Verse 67 — Surah As-Saffat 37:67

फिर उनके लिए उसपर खौलते हुए पानी का मिश्रण होगा

Verse 68 — Surah As-Saffat 37:68

फिर उनकी वापसी भड़कती हुई आग की ओर होगी

Verse 69 — Surah As-Saffat 37:69

निश्चय ही उन्होंने अपने बाप-दादा को पथभ्रष्ट॥ पाया।

Verse 70 — Surah As-Saffat 37:70

फिर वे उन्हीं के पद-चिन्हों पर दौड़ते रहे

Verse 71 — Surah As-Saffat 37:71

और उनसे पहले भी पूर्ववर्ती लोगों में अधिकांश पथभ्रष्ट हो चुके है

Verse 72 — Surah As-Saffat 37:72

हमने उनमें सचेत करनेवाले भेजे थे।

Verse 73 — Surah As-Saffat 37:73

तो अब देख लो उन लोगों का कैसा परिणाम हुआ, जिन्हे सचेत किया गया था

Verse 74 — Surah As-Saffat 37:74

अलबत्ता अल्लाह के बन्दों की बात और है, जिनको उसने चुन लिया है

Verse 75 — Surah As-Saffat 37:75

नूह ने हमको पुकारा था, तो हम कैसे अच्छे है निवेदन स्वीकार करनेवाले

Verse 76 — Surah As-Saffat 37:76

हमने उसे और उसके लोगों को बड़ी घुटन और बेचैनी से छुटकारा दिया

Verse 77 — Surah As-Saffat 37:77

और हमने उसकी सतति (औलाद व अनुयायी) ही को बाक़ी रखा

Verse 78 — Surah As-Saffat 37:78

और हमने पीछे आनेवाली नस्लों में उसका अच्छा ज़िक्र छोड़ा

Verse 79 — Surah As-Saffat 37:79

कि "सलाम है नूह पर सम्पूर्ण संसारवालों में

Verse 80 — Surah As-Saffat 37:80

निस्संदेह हम उत्तमकारों को ऐसा बदला देते है

Verse 81 — Surah As-Saffat 37:81

निश्चय ही वह हमारे ईमानवाले बन्दों में से था

Verse 82 — Surah As-Saffat 37:82

फिर हमने दूसरो को डूबो दिया।

Verse 83 — Surah As-Saffat 37:83

और इबराहीम भी उसी के सहधर्मियों में से था।

Verse 84 — Surah As-Saffat 37:84

याद करो, जब वह अपने रब के समक्ष भला-चंगा हृदय लेकर आया

Verse 85 — Surah As-Saffat 37:85

जबकि उसने अपने बाप और अपनी क़ौम के लोगों से कहा, "तुम किस चीज़ की पूजा करते हो

Verse 86 — Surah As-Saffat 37:86

क्या अल्लाह से हटकर मनघड़ंत उपास्यों को चाह रहे हो

Verse 87 — Surah As-Saffat 37:87

आख़िर सारे संसार के रब के विषय में तुम्हारा क्या गुमान है

Verse 88 — Surah As-Saffat 37:88

फिर उसने एक दृष्टि तारों पर डाली

Verse 89 — Surah As-Saffat 37:89

और कहा, "मैं तो निढाल हूँ।

Verse 90 — Surah As-Saffat 37:90

अतएव वे उसे छोड़कर चले गए पीठ फेरकर

Verse 91 — Surah As-Saffat 37:91

फिर वह आँख बचाकर उनके देवताओं की ओर गया और कहा, "क्या तुम खाते नहीं

Verse 92 — Surah As-Saffat 37:92

तुम्हें क्या हुआ है कि तुम बोलते नहीं

Verse 93 — Surah As-Saffat 37:93

फिर वह भरपूर हाथ मारते हुए उनपर पिल पड़ा

Verse 94 — Surah As-Saffat 37:94

फिर वे लोग झपटते हुए उसकी ओर आए

Verse 95 — Surah As-Saffat 37:95

उसने कहा, "क्या तुम उनको पूजते हो, जिन्हें स्वयं तराशते हो

Verse 96 — Surah As-Saffat 37:96

जबकि अल्लाह ने तुम्हे भी पैदा किया है और उनको भी, जिन्हें तुम बनाते हो

Verse 97 — Surah As-Saffat 37:97

वे बोले, "उनके लिए एक मकान (अर्थात अग्नि-कुंड) तैयार करके उसे भड़कती आग में डाल दो

Verse 98 — Surah As-Saffat 37:98

अतः उन्होंने उसके साथ एक चाल चलनी चाही, किन्तु हमने उन्हीं को नीचा दिखा दिया

Verse 99 — Surah As-Saffat 37:99

उसने कहा, "मैं अपने रब की ओर जा रहा हूँ, वह मेरा मार्गदर्शन करेगा

Verse 100 — Surah As-Saffat 37:100

ऐ मेरे रब! मुझे कोई नेक संतान प्रदान कर।

Verse 101 — Surah As-Saffat 37:101

तो हमने उसे एक सहनशील पुत्र की शुभ सूचना दी

Verse 102 — Surah As-Saffat 37:102

फिर जब वह उसके साथ दौड़-धूप करने की अवस्था को पहुँचा तो उसने कहा, "ऐ मेरे प्रिय बेटे! मैं स्वप्न में देखता हूँ कि तुझे क़ुरबान कर रहा हूँ। तो अब देख, तेरा क्या विचार है?" उसने कहा, "ऐ मेरे बाप! जो कुछ आपको आदेश दिया जा रहा है उसे कर डालिए। अल्लाह ने चाहा तो आप मुझे धैर्यवान पाएँगे।

Verse 103 — Surah As-Saffat 37:103

अन्ततः जब दोनों ने अपने आपको (अल्लाह के आगे) झुका दिया और उसने (इबाराहीम ने) उसे कनपटी के बल लिटा दिया (तो उस समय क्या दृश्य रहा होगा, सोचो)

Verse 104 — Surah As-Saffat 37:104

और हमने उसे पुकारा, "ऐ इबराहीम

Verse 105 — Surah As-Saffat 37:105

तूने स्वप्न को सच कर दिखाया। निस्संदेह हम उत्तमकारों को इसी प्रकार बदला देते है।

Verse 106 — Surah As-Saffat 37:106

निस्संदेह यह तो एक खुली हूई परीक्षा थी

Verse 107 — Surah As-Saffat 37:107

और हमने उसे (बेटे को) एक बड़ी क़ुरबानी के बदले में छुड़ा लिया

Verse 108 — Surah As-Saffat 37:108

और हमने पीछे आनेवाली नस्लों में उसका ज़िक्र छोड़ा

Verse 109 — Surah As-Saffat 37:109

कि "सलाम है इबराहीम पर।

Verse 110 — Surah As-Saffat 37:110

उत्तमकारों को हम ऐसा ही बदला देते है

Verse 111 — Surah As-Saffat 37:111

निश्चय ही वह हमारे ईमानवाले बन्दों में से था

Verse 112 — Surah As-Saffat 37:112

और हमने उसे इसहाक़ की शुभ सूचना दी, अच्छों में से एक नबी

Verse 113 — Surah As-Saffat 37:113

और हमने उसे और इसहाक़ को बरकत दी। और उन दोनों की संतति में कोई तो उत्तमकार है और कोई अपने आप पर खुला ज़ुल्म करनेवाला

Verse 114 — Surah As-Saffat 37:114

और हम मूसा और हारून पर भी उपकार कर चुके है

Verse 115 — Surah As-Saffat 37:115

और हमने उन्हें और उनकी क़ौम को बड़ी घुटन और बेचैनी से छुटकारा दिया

Verse 116 — Surah As-Saffat 37:116

हमने उनकी सहायता की, तो वही प्रभावी रहे

Verse 117 — Surah As-Saffat 37:117

हमने उनको अत्यन्त स्पष्टा किताब प्रदान की।

Verse 118 — Surah As-Saffat 37:118

और उन्हें सीधा मार्ग दिखाया

Verse 119 — Surah As-Saffat 37:119

और हमने पीछे आनेवाली नस्लों में उसका अच्छा ज़िक्र छोड़ा

Verse 120 — Surah As-Saffat 37:120

कि "सलाम है मूसा और हारून पर

Verse 121 — Surah As-Saffat 37:121

निस्संदेह हम उत्तमकारों को ऐसा बदला देते है

Verse 122 — Surah As-Saffat 37:122

निश्चय ही वे दोनों हमारे ईमानवाले बन्दों में से थे

Verse 123 — Surah As-Saffat 37:123

और निस्संदेह इलयास भी रसूलों में से था।

Verse 124 — Surah As-Saffat 37:124

याद करो, जब उसने अपनी क़ौम के लोगों से कहा, "क्या तुम डर नहीं रखते

Verse 125 — Surah As-Saffat 37:125

क्या तुम 'बअत' (देवता) को पुकारते हो और सर्वोत्तम सृष्टा। को छोड़ देते हो

Verse 126 — Surah As-Saffat 37:126

अपने रब और अपने अगले बाप-दादा के रब, अल्लाह को

Verse 127 — Surah As-Saffat 37:127

किन्तु उन्होंने उसे झुठला दिया। सौ वे निश्चय ही पकड़कर हाज़िर किए जाएँगे

Verse 128 — Surah As-Saffat 37:128

अल्लाह के बन्दों की बात और है, जिनको उसने चुन लिया है

Verse 129 — Surah As-Saffat 37:129

और हमने पीछे आनेवाली नस्लों में उसका अच्छा ज़िक्र छोड़ा

Verse 130 — Surah As-Saffat 37:130

कि "सलाम है इलयास पर

Verse 131 — Surah As-Saffat 37:131

निस्संदेह हम उत्तमकारों को ऐसा ही बदला देते है

Verse 132 — Surah As-Saffat 37:132

निश्चय ही वह हमारे ईमानवाले बन्दों में से था

Verse 133 — Surah As-Saffat 37:133

और निश्चय ही लूत भी रसूलों में से था

Verse 134 — Surah As-Saffat 37:134

याद करो, जब हमने उसे और उसके सभी लोगों को बचा लिया

Verse 135 — Surah As-Saffat 37:135

सिवाय एक बुढ़िया के, जो पीछे रह जानेवालों में से थी

Verse 136 — Surah As-Saffat 37:136

फिर दूसरों को हमने तहस-नहस करके रख दिया

Verse 137 — Surah As-Saffat 37:137

और निस्संदेह तुम उनपर (उनके क्षेत्र) से गुज़रते हो कभी प्रातः करते हुए

Verse 138 — Surah As-Saffat 37:138

और रात में भी। तो क्या तुम बुद्धि से काम नहीं लेते

Verse 139 — Surah As-Saffat 37:139

और निस्संदेह यूनुस भी रसूलो में से था

Verse 140 — Surah As-Saffat 37:140

याद करो, जब वह भरी नौका की ओर भाग निकला

Verse 141 — Surah As-Saffat 37:141

फिर पर्ची डालने में शामिल हुआ और उसमें मात खाई

Verse 142 — Surah As-Saffat 37:142

फिर उसे मछली ने निगल लिया और वह निन्दनीय दशा में ग्रस्त हो गया था।

Verse 143 — Surah As-Saffat 37:143

अब यदि वह तसबीह करनेवाला न होता

Verse 144 — Surah As-Saffat 37:144

तो उसी के भीतर उस दिन तक पड़ा रह जाता, जबकि लोग उठाए जाएँगे।

Verse 145 — Surah As-Saffat 37:145

अन्ततः हमने उसे इस दशा में कि वह निढ़ाल था, साफ़ मैदान में डाल दिया।

Verse 146 — Surah As-Saffat 37:146

हमने उसपर बेलदार वृक्ष उगाया था

Verse 147 — Surah As-Saffat 37:147

और हमने उसे एक लाख या उससे अधिक (लोगों) की ओर भेजा

Verse 148 — Surah As-Saffat 37:148

फिर वे ईमान लाए तो हमने उन्हें एक अवधि कर सुख भोगने का अवसर दिया।

Verse 149 — Surah As-Saffat 37:149

अब उनसे पूछो, "क्या तुम्हारे रब के लिए तो बेटियाँ हों और उनके अपने लिए बेटे

Verse 150 — Surah As-Saffat 37:150

क्या हमने फ़रिश्तों को औरतें बनाया और यह उनकी आँखों देखी बात हैं

Verse 151 — Surah As-Saffat 37:151

सुन लो, निश्चय ही वे अपनी मनघड़ंत कहते है

Verse 152 — Surah As-Saffat 37:152

कि "अल्लाह के औलाद हुई है!" निश्चय ही वे झूठे है।

Verse 153 — Surah As-Saffat 37:153

क्या उसने बेटों की अपेक्षा बेटियाँ चुन ली है

Verse 154 — Surah As-Saffat 37:154

तुम्हें क्या हो गया है? तुम कैसा फ़ैसला करते हो

Verse 155 — Surah As-Saffat 37:155

तो क्या तुम होश से काम नहीं लेते

Verse 156 — Surah As-Saffat 37:156

क्या तुम्हारे पास कोई स्पष्ट प्रमाण है

Verse 157 — Surah As-Saffat 37:157

तो लाओ अपनी किताब, यदि तुम सच्चे हो

Verse 158 — Surah As-Saffat 37:158

उन्होंने अल्लाह और जिन्नों के बीच नाता जोड़ रखा है, हालाँकि जिन्नों को भली-भाँति मालूम है कि वे अवश्य पकड़कर हाज़िर किए जाएँगे

Verse 159 — Surah As-Saffat 37:159

महान और उच्च है अल्लाह उससे, जो वे बयान करते है।

Verse 160 — Surah As-Saffat 37:160

अल्लाह के उन बन्दों की बात और है, जिन्हें उसने चुन लिया

Verse 161 — Surah As-Saffat 37:161

अतः तुम और जिनको तुम पूजते हो वे

Verse 162 — Surah As-Saffat 37:162

तुम सब अल्लाह के विरुद्ध किसी को बहका नहीं सकते

Verse 163 — Surah As-Saffat 37:163

सिवाय उसके जो जहन्नम की भड़कती आग में पड़ने ही वाला हो

Verse 164 — Surah As-Saffat 37:164

और हमारी ओर से उसके लिए अनिवार्यतः एक ज्ञात और नियत स्थान है

Verse 165 — Surah As-Saffat 37:165

और हम ही पंक्तिबद्ध करते है।

Verse 166 — Surah As-Saffat 37:166

और हम ही महानता बयान करते है

Verse 167 — Surah As-Saffat 37:167

वे तो कहा करते थे

Verse 168 — Surah As-Saffat 37:168

यदि हमारे पास पिछलों की कोई शिक्षा होती

Verse 169 — Surah As-Saffat 37:169

तो हम अल्लाह के चुने हुए बन्दे होते।

Verse 170 — Surah As-Saffat 37:170

किन्तु उन्होंने इनकार कर दिया, तो अब जल्द ही वे जान लेंगे

Verse 171 — Surah As-Saffat 37:171

और हमारे अपने उन बन्दों के हक़ में, जो रसूल बनाकर भेजे गए, हमारी बात पहले ही निश्चित हो चुकी है

Verse 172 — Surah As-Saffat 37:172

कि निश्चय ही उन्हीं की सहायता की जाएगी।

Verse 173 — Surah As-Saffat 37:173

और निश्चय ही हमारी सेना ही प्रभावी रहेगी

Verse 174 — Surah As-Saffat 37:174

अतः एक अवधि तक के लिए उनसे रुख़ फेर लो

Verse 175 — Surah As-Saffat 37:175

और उन्हें देखते रहो। वे भी जल्द ही (अपना परिणाम) देख लेंगे

Verse 176 — Surah As-Saffat 37:176

क्या वे हमारी यातना के लिए जल्दी मचा रहे हैं

Verse 177 — Surah As-Saffat 37:177

तो जब वह उनके आँगन में उतरेगी तो बड़ी ही बुरी सुबह होगी उन लोगों की, जिन्हें सचेत किया जा चुका है

Verse 178 — Surah As-Saffat 37:178

एक अवधि तक के लिए उनसे रुख़ फेर लो

Verse 179 — Surah As-Saffat 37:179

और देखते रहो, वे जल्द ही देख लेंगे

Verse 180 — Surah As-Saffat 37:180

महान और उच्च है तुम्हारा रब, प्रताप का स्वामी, उन बातों से जो वे बताते है

Verse 181 — Surah As-Saffat 37:181

और सलाम है रसूलों पर

Verse 182 — Surah As-Saffat 37:182

औऱ सब प्रशंसा अल्लाह, सारे संसार के रब के लिए है