Back to LanguagesPrevious ChapterNext Chapter EnglishArabicUrduTamilBengaliFrench
Hindi - Chapter 53 - An-Najm
Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink
Verse 1 — Surah An-Najm 53:1
गवाह है तारा, जब वह नीचे को आए
Verse 2 — Surah An-Najm 53:2
तुम्हारी साथी (मुहम्मह सल्ल॰) न गुमराह हुआ और न बहका
Verse 3 — Surah An-Najm 53:3
और न वह अपनी इच्छा से बोलता है
Verse 4 — Surah An-Najm 53:4
वह तो बस एक प्रकाशना है, जो की जा रही है
Verse 5 — Surah An-Najm 53:5
उसे बड़ी शक्तियोंवाले ने सिखाया
Verse 6 — Surah An-Najm 53:6
स्थिर रीतिवाले ने।
Verse 7 — Surah An-Najm 53:7
अतः वह भरपूर हुआ, इस हाल में कि वह क्षितिज के उच्चतम छोर पर है
Verse 8 — Surah An-Najm 53:8
फिर वह निकट हुआ और उतर गया
Verse 9 — Surah An-Najm 53:9
अब दो कमानों के बराबर या उससे भी अधिक निकट हो गया
Verse 10 — Surah An-Najm 53:10
तब उसने अपने बन्दे की ओर प्रकाशना की, जो कुछ प्रकाशना की।
Verse 11 — Surah An-Najm 53:11
दिल ने कोई धोखा नहीं दिया, जो कुछ उसने देखा
Verse 12 — Surah An-Najm 53:12
अब क्या तुम उस चीज़ पर झगड़ते हो, जिसे वह देख रहा है
Verse 13 — Surah An-Najm 53:13
और निश्चय ही वह उसे एक बार और
Verse 14 — Surah An-Najm 53:14
सिदरतुल मुन्तहा' (परली सीमा के बेर) के पास उतरते देख चुका है
Verse 15 — Surah An-Najm 53:15
उसी के निकट 'जन्नतुल मावा' (ठिकानेवाली जन्नत) है।
Verse 16 — Surah An-Najm 53:16
जबकि छा रहा था उस बेर पर, जो कुछ छा रहा था
Verse 17 — Surah An-Najm 53:17
निगाह न तो टेढ़ी हुइ और न हद से आगे बढ़ी
Verse 18 — Surah An-Najm 53:18
निश्चय ही उसने अपने रब की बड़ी-बड़ी निशानियाँ देखीं
Verse 19 — Surah An-Najm 53:19
तो क्या तुमने लात और उज़्ज़ा
Verse 20 — Surah An-Najm 53:20
और तीसरी एक और (देवी) मनात पर विचार किया
Verse 21 — Surah An-Najm 53:21
क्या तुम्हारे लिए तो बेटे है उनके लिए बेटियाँ
Verse 22 — Surah An-Najm 53:22
तब तो यह बहुत बेढ़ंगा और अन्यायपूर्ण बँटवारा हुआ
Verse 23 — Surah An-Najm 53:23
वे तो बस कुछ नाम है जो तुमने और तुम्हारे बाप-दादा ने रख लिए है। अल्लाह ने उनके लिए कोई सनद नहीं उतारी। वे तो केवल अटकल के पीछे चले रहे है और उनके पीछे जो उनके मन की इच्छा होती है। हालाँकि उनके पास उनके रब की ओर से मार्गदर्शन आ चुका है
Verse 24 — Surah An-Najm 53:24
(क्या उनकी देवियाँ उन्हें लाभ पहुँचा सकती है) या मनुष्य वह कुछ पा लेगा, जिसकी वह कामना करता है
Verse 25 — Surah An-Najm 53:25
आख़िरत और दुनिया का मालिक तो अल्लाह ही है
Verse 26 — Surah An-Najm 53:26
आकाशों में कितने ही फ़रिश्ते है, उनकी सिफ़ारिश कुछ काम नहीं आएगी; यदि काम आ सकती है तो इसके पश्चात ही कि अल्लाह अनुमति दे, जिसे चाहे और पसन्द करे।
Verse 27 — Surah An-Najm 53:27
जो लोग आख़िरत को नहीं मानते, वे फ़रिश्तों के देवियों के नाम से अभिहित करते है
Verse 28 — Surah An-Najm 53:28
हालाँकि इस विषय में उन्हें कोई ज्ञान नहीं। वे केवल अटकल के पीछे चलते है, हालाँकि सत्य से जो लाभ पहुँचता है वह अटकल से कदापि नहीं पहुँच सकता।
Verse 29 — Surah An-Najm 53:29
अतः तुम उसको ध्यान में न लाओ जो हमारे ज़िक्र से मुँह मोड़ता है और सांसारिक जीवन के सिवा उसने कुछ नहीं चाहा
Verse 30 — Surah An-Najm 53:30
ऐसे लोगों के ज्ञान की पहुँच बस यहीं तक है। निश्चय ही तुम्हारा रब ही उसे भली-भाँति जानता है जो उसके मार्ग से भटक गया और वही उसे भी भली-भाँति जानता है जिसने सीधा मार्ग अपनाया
Verse 31 — Surah An-Najm 53:31
अल्लाह ही का है जो कुछ आकाशों में है और जो कुछ धरती में है, ताकि जिन लोगों ने बुराई की वह उन्हें उनके किए का बदला दे। और जिन लोगों ने भलाई की उन्हें अच्छा बदला दे
Verse 32 — Surah An-Najm 53:32
वे लोग जो बड़े गुनाहों और अश्लील कर्मों से बचते है, यह और बात है कि संयोगबश कोई छोटी बुराई उनसे हो जाए। निश्चय ही तुम्हारा रब क्षमाशीलता मे बड़ा व्यापक है। वह तुम्हें उस समय से भली-भाँति जानता है, जबकि उसने तुम्हें धरती से पैदा किया और जबकि तुम अपनी माँओ के पेटों में भ्रुण अवस्था में थे। अतः अपने मन की पवित्रता और निखार का दावा न करो। वह उस व्यक्ति को भली-भाँति जानता है, जिसने डर रखा
Verse 33 — Surah An-Najm 53:33
क्या तुमने उस व्यक्ति को देखा जिसने मुँह फेरा
Verse 34 — Surah An-Najm 53:34
और थोड़ा-सा देकर रुक गया
Verse 35 — Surah An-Najm 53:35
क्या उसके पास परोक्ष का ज्ञान है कि वह देख रहा है
Verse 36 — Surah An-Najm 53:36
या उसको उन बातों की ख़बर नहीं पहुँची, जो मूसा की किताबों में है
Verse 37 — Surah An-Najm 53:37
और इबराहीम की (किताबों में है), जिसने अल्लाह की बन्दगी का) पूरा-पूरा हक़ अदा कर दिया
Verse 38 — Surah An-Najm 53:38
यह कि कोई बोझ उठानेवाला किसी दूसरे का बोझ न उठाएगा
Verse 39 — Surah An-Najm 53:39
और यह कि मनुष्य के लिए बस वही है जिसके लिए उसने प्रयास किया
Verse 40 — Surah An-Najm 53:40
और यह कि उसका प्रयास शीघ्र ही देखा जाएगा।
Verse 41 — Surah An-Najm 53:41
फिर उसे पूरा बदला दिया जाएगा
Verse 42 — Surah An-Najm 53:42
और यह कि अन्त में पहुँचना तुम्हारे रब ही की ओर है
Verse 43 — Surah An-Najm 53:43
और यह कि वही है जो हँसाता और रुलाता है
Verse 44 — Surah An-Najm 53:44
और यह कि वही जो मारता और जिलाता है
Verse 45 — Surah An-Najm 53:45
और यह कि वही है जिसने नर और मादा के जोड़े पैदा किए
Verse 46 — Surah An-Najm 53:46
एक बूँद से, जब वह टपकाई जाती है
Verse 47 — Surah An-Najm 53:47
और यह कि उसी के ज़िम्मे दोबारा उठाना भी है
Verse 48 — Surah An-Najm 53:48
और यह कि वही है जिसने धनी और पूँजीपति बनाया
Verse 49 — Surah An-Najm 53:49
और यह कि वही है जो शेअरा (नामक तारे) का रब है
Verse 50 — Surah An-Najm 53:50
और यह कि वही है उसी ने प्राचीन आद को विनष्ट किया
Verse 51 — Surah An-Najm 53:51
और समूद को भी। फिर किसी को बाक़ी न छोड़ा।
Verse 52 — Surah An-Najm 53:52
और उससे पहले नूह की क़ौम को भी। बेशक वे ज़ालिम और सरकश थे
Verse 53 — Surah An-Najm 53:53
उलट जानेवाली बस्ती को भी फेंक दिया।
Verse 54 — Surah An-Najm 53:54
तो ढँक लिया उसे जिस चीज़ ने ढँक लिया
Verse 55 — Surah An-Najm 53:55
फिर तू अपने रब के चमत्कारों में से किस-किस के विषय में संदेह करेगा
Verse 56 — Surah An-Najm 53:56
यह पहले के सावधान-कर्ताओं के सदृश एक सावधान करनेवाला है
Verse 57 — Surah An-Najm 53:57
निकट आनेवाली (क़ियामत की घड़ी) निकट आ गई
Verse 58 — Surah An-Najm 53:58
अल्लाह के सिवा कोई नहीं जो उसे प्रकट कर दे
Verse 59 — Surah An-Najm 53:59
अब क्या तुम इस वाणी पर आश्चर्य करते हो
Verse 60 — Surah An-Najm 53:60
और हँसते हो और रोते नहीं
Verse 61 — Surah An-Najm 53:61
जबकि तुम घमंडी और ग़ाफिल हो
Verse 62 — Surah An-Najm 53:62
अतः अल्लाह को सजदा करो और बन्दगी करो