Back to Languages

Hindi - Chapter 54 - Al-Qamar

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah Al-Qamar 54:1

वह घड़ी निकट और लगी और चाँद फट गया

Verse 2 — Surah Al-Qamar 54:2

किन्तु हाल यह है कि यदि वे कोई निशानी देख भी लें तो टाल जाएँगे और कहेंगे, "यह तो जादू है, पहले से चला आ रहा है

Verse 3 — Surah Al-Qamar 54:3

उन्होंने झुठलाया और अपनी इच्छाओं का अनुसरण किया; किन्तु हर मामले के लिए एक नियत अवधि है।

Verse 4 — Surah Al-Qamar 54:4

उनके पास अतीत को ऐसी खबरें आ चुकी है, जिनमें ताड़ना अर्थात पूर्णतः तत्वदर्शीता है।

Verse 5 — Surah Al-Qamar 54:5

किन्तु चेतावनियाँ उनके कुछ काम नहीं आ रही है

Verse 6 — Surah Al-Qamar 54:6

अतः उनसे रुख़ फेर लो - जिस दिन पुकारनेवाला एक अत्यन्त अप्रिय चीज़ की ओर पुकारेगा

Verse 7 — Surah Al-Qamar 54:7

वे अपनी झुकी हुई निगाहों के साथ अपनी क्रबों से निकल रहे होंगे, मानो वे बिखरी हुई टिड्डियाँ है

Verse 8 — Surah Al-Qamar 54:8

दौड़ पड़ने को पुकारनेवाले की ओर। इनकार करनेवाले कहेंगे, "यह तो एक कठिन दिन है

Verse 9 — Surah Al-Qamar 54:9

उनसे पहले नूह की क़ौम ने भी झुठलाया। उन्होंने हमारे बन्दे को झूठा ठहराया और कहा, "यह तो दीवाना है!" और वह बुरी तरह झिड़का गया

Verse 10 — Surah Al-Qamar 54:10

अन्त में उसने अपने रब को पुकारा कि "मैं दबा हुआ हूँ। अब तू बदला ले।

Verse 11 — Surah Al-Qamar 54:11

तब हमने मूसलाधार बरसते हुए पानी से आकाश के द्वार खोल दिए

Verse 12 — Surah Al-Qamar 54:12

और धरती को प्रवाहित स्रोतों में परिवर्तित कर दिया, और सारा पानी उस काम के लिए मिल गया जो नियत हो चुका था

Verse 13 — Surah Al-Qamar 54:13

और हमने उसे एक तख़्तों और कीलोंवाली (नौका) पर सवार किया

Verse 14 — Surah Al-Qamar 54:14

जो हमारी निगाहों के सामने चल रही थी - यह बदला था उस व्यक्ति के लिए जिसकी क़द्र नहीं की गई।

Verse 15 — Surah Al-Qamar 54:15

हमने उसे एक निशानी बनाकर छोड़ दिया; फिर क्या कोई नसीहत हासिल करनेवाला

Verse 16 — Surah Al-Qamar 54:16

फिर कैसी रही मेरी यातना और मेरे डरावे

Verse 17 — Surah Al-Qamar 54:17

और हमने क़ुरआन को नसीहत के लिए अनुकूल और सहज बना दिया है। फिर क्या है कोई नसीहत करनेवाला

Verse 18 — Surah Al-Qamar 54:18

आद ने भी झुठलाया, फिर कैसी रही मेरी यातना और मेरा डराना

Verse 19 — Surah Al-Qamar 54:19

निश्चय ही हमने एक निरन्तर अशुभ दिन में तेज़ प्रचंड ठंडी हवा भेजी, उसे उनपर मुसल्लत कर दिया, तो वह लोगों को उखाड़ फेंक रही थी

Verse 20 — Surah Al-Qamar 54:20

मानो वे उखड़े खजूर के तने हो

Verse 21 — Surah Al-Qamar 54:21

फिर कैसी रही मेरी यातना और मेरे डरावे

Verse 22 — Surah Al-Qamar 54:22

और हमने क़ुरआन को नसीहत के लिए अनुकूल और सहज बना दिया है। फिर क्या है कोई नसीहत हासिल करनेवाला

Verse 23 — Surah Al-Qamar 54:23

समूद ने चेतावनियों को झुठलाया

Verse 24 — Surah Al-Qamar 54:24

और कहने लगे, "एक अकेला आदमी, जो हम ही में से है, क्या हम उसके पीछे चलेंगे? तब तो वास्तव में हम गुमराही और दीवानापन में पड़ गए

Verse 25 — Surah Al-Qamar 54:25

क्या हमारे बीच उसी पर अनुस्मृति उतारी है? नहीं, बल्कि वह तो परले दरजे का झूठा, बड़ा आत्मश्लाघी है।

Verse 26 — Surah Al-Qamar 54:26

कल को ही वे जान लेंगे कि कौन परले दरजे का झूठा, बड़ा आत्मश्लाघी है।

Verse 27 — Surah Al-Qamar 54:27

हम ऊँटनी को उनके लिए परीक्षा के रूप में भेज रहे है। अतः तुम उन्हें देखते जाओ और धैर्य से काम लो

Verse 28 — Surah Al-Qamar 54:28

और उन्हें सूचित कर दो कि पानी उनके बीच बाँट दिया गया है। हर एक पीने की बारी पर बारीवाला उपस्थित होगा।

Verse 29 — Surah Al-Qamar 54:29

अन्ततः उन्होंने अपने साथी को पुकारा, तो उसने ज़िम्मा लिया फिर उसने उसकी कूचें काट दी

Verse 30 — Surah Al-Qamar 54:30

फिर कैसी रही मेरी यातना और मेरे डरावे

Verse 31 — Surah Al-Qamar 54:31

हमने उनपर एक धमाका छोड़ा, फिर वे बाड़ लगानेवाले की रौंदी हुई बाड़ की तरह चूरा होकर रह गए

Verse 32 — Surah Al-Qamar 54:32

हमने क़ुरआन को नसीहत के लिए अनुकूल और सहज बना दिया है। फिर क्या कोई नसीहत हासिल करनेवाला

Verse 33 — Surah Al-Qamar 54:33

लूत की क़ौम ने भी चेतावनियों को झुठलाया

Verse 34 — Surah Al-Qamar 54:34

हमने लूत के घरवालों के सिवा उनपर पथराव करनेवाली तेज़ वायु भेजी।

Verse 35 — Surah Al-Qamar 54:35

हमने अपनी विशेष अनुकम्पा से प्रातःकाल उन्हें बचा लिया। हम इसी तरह उस व्यक्ति को बदला देते है जो कृतज्ञता दिखाए

Verse 36 — Surah Al-Qamar 54:36

उसने जो उन्हें हमारी पकड़ से सावधान कर दिया था। किन्तु वे चेतावनियों के विषय में संदेह करते रहे

Verse 37 — Surah Al-Qamar 54:37

उन्होंने उसे फुसलाकर उसके पास से उसके अतिथियों को बलाना चाहा। अन्ततः हमने उसकी आँखें मेट दीं, "लो, अब चखो मज़ा मेरी यातना और चेतावनियों का

Verse 38 — Surah Al-Qamar 54:38

सुबह सवेरे ही एक अटल यातना उनपर आ पहुँची

Verse 39 — Surah Al-Qamar 54:39

लो, अब चखो मज़ा मेरी यातना और चेतावनियों का

Verse 40 — Surah Al-Qamar 54:40

और हमने क़ुरआन को नसीहत के लिए अनुकूल और सहज बना दिया है। फिर क्या है कोई नसीहत हासिल करनेवाला

Verse 41 — Surah Al-Qamar 54:41

और फ़िरऔनियों के पास चेतावनियाँ आई

Verse 42 — Surah Al-Qamar 54:42

उन्होंने हमारी सारी निशानियों को झुठला दिया। अन्ततः हमने उन्हें पकड़ लिया, जिस प्रकार एक ज़बरदस्त प्रभुत्वशाली पकड़ता है

Verse 43 — Surah Al-Qamar 54:43

क्या तुम्हारे काफ़िर कुछ उन लोगो से अच्छे है या किताबों में तुम्हारे लिए कोई छुटकारा लिखा हुआ है

Verse 44 — Surah Al-Qamar 54:44

या वे कहते है, "और हम मुक़ाबले की शक्ति रखनेवाले एक जत्था है

Verse 45 — Surah Al-Qamar 54:45

शीघ्र ही वह जत्था पराजित होकर रहेगा और वे पीठ दिखा जाएँगे

Verse 46 — Surah Al-Qamar 54:46

नहीं, बल्कि वह घड़ी है, जिसका समय उनके लिए नियत है और वह बड़ी आपदावाली और कटु घड़ी है

Verse 47 — Surah Al-Qamar 54:47

निस्संदेह, अपराधी लोग गुमराही और दीवानेपन में पड़े हुए है

Verse 48 — Surah Al-Qamar 54:48

जिस दिन वे अपने मुँह के बल आग में घसीटे जाएँगे, "चखो मज़ा आग की लपट का

Verse 49 — Surah Al-Qamar 54:49

निश्चय ही हमने हर चीज़ एक अंदाज़े के साथ पैदा की है

Verse 50 — Surah Al-Qamar 54:50

और हमारा आदेश (और काम) तो बस एक दम की बात होती है जैसे आँख का झपकना

Verse 51 — Surah Al-Qamar 54:51

और हम तुम्हारे जैसे लोगों को विनष्ट कर चुके है। फिर क्या है कोई नसीहत हासिल करनेवाला

Verse 52 — Surah Al-Qamar 54:52

जो कुछ उन्होंने किया है, वह पन्नों में अंकित है

Verse 53 — Surah Al-Qamar 54:53

और हर छोटी और बड़ी चीज़ लिखित है

Verse 54 — Surah Al-Qamar 54:54

निश्चय ही डर रखनेवाले बाग़ो और नहरों के बीच होंगे

Verse 55 — Surah Al-Qamar 54:55

प्रतिष्ठित स्थान पर, प्रभुत्वशाली सम्राट के निकट