Back to LanguagesPrevious ChapterNext Chapter EnglishArabicUrduTamilBengaliFrench
Hindi - Chapter 70 - Al-Maarij
Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink
Verse 1 — Surah Al-Maarij 70:1
एक माँगनेवाले ने घटित होनेवाली यातना माँगी
Verse 2 — Surah Al-Maarij 70:2
जो इनकार करनेवालो के लिए होगी, उसे कोई टालनेवाला नहीं
Verse 3 — Surah Al-Maarij 70:3
वह अल्लाह की ओर से होगी, जो चढ़ाव के सोपानों का स्वामी है
Verse 4 — Surah Al-Maarij 70:4
फ़रिश्ते और रूह (जिबरील) उसकी ओर चढ़ते है, उस दिन में जिसकी अवधि पचास हज़ार वर्ष है
Verse 5 — Surah Al-Maarij 70:5
अतः धैर्य से काम लो, उत्तम धैर्य
Verse 6 — Surah Al-Maarij 70:6
वे उसे बहुत दूर देख रहे है
Verse 7 — Surah Al-Maarij 70:7
किन्तु हम उसे निकट देख रहे है
Verse 8 — Surah Al-Maarij 70:8
जिस दिन आकाश तेल की तलछट जैसा काला हो जाएगा
Verse 9 — Surah Al-Maarij 70:9
और पर्वत रंग-बिरंगे ऊन के सदृश हो जाएँगे
Verse 10 — Surah Al-Maarij 70:10
कोई मित्र किसी मित्र को न पूछेगा
Verse 11 — Surah Al-Maarij 70:11
हालाँकि वे एक-दूसरे को दिखाए जाएँगे। अपराधी चाहेगा कि किसी प्रकार वह उस दिन की यातना से छूटने के लिए अपने बेटों
Verse 12 — Surah Al-Maarij 70:12
अपनी पत्नी , अपने भाई
Verse 13 — Surah Al-Maarij 70:13
और अपने उस परिवार को जो उसको आश्रय देता है
Verse 14 — Surah Al-Maarij 70:14
और उन सभी लोगों को जो धरती में रहते है, फ़िदया (मुक्ति-प्रतिदान) के रूप में दे डाले फिर वह उसको छुटकारा दिला दे
Verse 15 — Surah Al-Maarij 70:15
कदापि नहीं! वह लपट मारती हुई आग है
Verse 16 — Surah Al-Maarij 70:16
जो मांस और त्वचा को चाट जाएगी
Verse 17 — Surah Al-Maarij 70:17
उस व्यक्ति को बुलाती है जिसने पीठ फेरी और मुँह मोड़ा
Verse 18 — Surah Al-Maarij 70:18
और (धन) एकत्र किया और सैंत कर रखा
Verse 19 — Surah Al-Maarij 70:19
निस्संदेह मनुष्य अधीर पैदा हुआ है
Verse 20 — Surah Al-Maarij 70:20
जि उसे तकलीफ़ पहुँचती है तो घबरा उठता है
Verse 21 — Surah Al-Maarij 70:21
किन्तु जब उसे सम्पन्नता प्राप्त होती ही तो वह कृपणता दिखाता है
Verse 22 — Surah Al-Maarij 70:22
किन्तु नमाज़ अदा करनेवालों की बात और है
Verse 23 — Surah Al-Maarij 70:23
जो अपनी नमाज़ पर सदैव जमें रहते है
Verse 24 — Surah Al-Maarij 70:24
और जिनके मालों में
Verse 25 — Surah Al-Maarij 70:25
माँगनेवालों और वंचित का एक ज्ञात और निश्चित हक़ होता है
Verse 26 — Surah Al-Maarij 70:26
जो बदले के दिन को सत्य मानते है
Verse 27 — Surah Al-Maarij 70:27
जो अपने रब की यातना से डरते है
Verse 28 — Surah Al-Maarij 70:28
उनके रब की यातना है ही ऐसी जिससे निश्चिन्त न रहा जाए
Verse 29 — Surah Al-Maarij 70:29
जो अपने गुप्तांगों की रक्षा करते है।
Verse 30 — Surah Al-Maarij 70:30
अपनी पत्नि यों या जो उनकी मिल्क में हो उनके अतिरिक्त दूसरों से तो इस बात पर उनकी कोई भर्त्सना नही।
Verse 31 — Surah Al-Maarij 70:31
किन्तु जिस किसी ने इसके अतिरिक्त कुछ और चाहा तो ऐसे ही लोग सीमा का उल्लंघन करनेवाले है।
Verse 32 — Surah Al-Maarij 70:32
जो अपने पास रखी गई अमानतों और अपनी प्रतिज्ञा का निर्वाह करते है
Verse 33 — Surah Al-Maarij 70:33
जो अपनी गवाहियों पर क़़ायम रहते है
Verse 34 — Surah Al-Maarij 70:34
और जो अपनी नमाज़ की रक्षा करते है
Verse 35 — Surah Al-Maarij 70:35
वही लोग जन्नतों में सम्मानपूर्वक रहेंगे
Verse 36 — Surah Al-Maarij 70:36
फिर उन इनकार करनेवालो को क्या हुआ है कि वे तुम्हारी ओर दौड़े चले आ रहे है
Verse 37 — Surah Al-Maarij 70:37
दाएँ और बाएँ से गिरोह के गिरोह
Verse 38 — Surah Al-Maarij 70:38
क्या उनमें से प्रत्येक व्यक्ति इसकी लालसा रखता है कि वह अनुकम्पा से परिपूर्ण जन्नत में प्रविष्ट हो
Verse 39 — Surah Al-Maarij 70:39
कदापि नहीं, हमने उन्हें उस चीज़ से पैदा किया है, जिसे वे भली-भाँति जानते है
Verse 40 — Surah Al-Maarij 70:40
अतः कुछ नहीं, मैं क़सम खाता हूँ पूर्वों और पश्चिमों के रब की, हमे इसकी सामर्थ्य प्राप्त है
Verse 41 — Surah Al-Maarij 70:41
कि उनकी उनसे अच्छे ले आएँ और हम पिछड़ जानेवाले नहीं है
Verse 42 — Surah Al-Maarij 70:42
अतः उन्हें छोड़ो कि वे व्यर्थ बातों में पड़े रहें और खेलते रहे, यहाँ तक कि वे अपने उस दिन से मिलें, जिसका उनसे वादा किया जा रहा है
Verse 43 — Surah Al-Maarij 70:43
जिस दिन वे क़ब्रों से तेज़ी के साथ निकलेंगे जैसे किसी निशान की ओर दौड़े जा रहे है
Verse 44 — Surah Al-Maarij 70:44
उनकी निगाहें झुकी होंगी, ज़िल्लत उनपर छा रही होगी। यह है वह दिन जिससे वह डराए जाते रहे है