Back to LanguagesPrevious ChapterNext Chapter
Hindi - Chapter 85 - Al-Buruj
Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink
Verse 1 — Surah Al-Buruj 85:1
साक्षी है बुर्जोंवाला आकाश
Verse 2 — Surah Al-Buruj 85:2
और वह दिन जिसका वादा किया गया है
Verse 3 — Surah Al-Buruj 85:3
और देखनेवाला, और जो देखा गया
Verse 4 — Surah Al-Buruj 85:4
विनष्ट हों खाईवाले
Verse 5 — Surah Al-Buruj 85:5
ईधन भरी आगवाले
Verse 6 — Surah Al-Buruj 85:6
जबकि वे वहाँ बैठे होंगे
Verse 7 — Surah Al-Buruj 85:7
और वे जो कुछ ईमानवालों के साथ करते रहे, उसे देखेंगे
Verse 8 — Surah Al-Buruj 85:8
उन्होंने उन (ईमानवालों) से केवल इस कारण बदला लिया और शत्रुता की कि वे उस अल्लाह पर ईमान रखते थे जो अत्यन्त प्रभुत्वशाली, प्रशंसनीय है
Verse 9 — Surah Al-Buruj 85:9
जिसके लिए आकाशों और धरती की बादशाही है। और अल्लाह हर चीज़ का साक्षी है
Verse 10 — Surah Al-Buruj 85:10
जिन लोगों ने ईमानवाले पुरुषों और ईमानवाली स्त्रियों को सताया और आज़माईश में डाला, फिर तौबा न की, निश्चय ही उनके लिए जहन्नम की यातना है और उनके लिए जलने की यातना है
Verse 11 — Surah Al-Buruj 85:11
निश्चय ही जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए उनके लिए बाग़ है, जिनके नीचे नहरें बह रही होगी। वही है बड़ी सफलता
Verse 12 — Surah Al-Buruj 85:12
वास्तव में तुम्हारे रब की पकड़ बड़ी ही सख़्त है
Verse 13 — Surah Al-Buruj 85:13
वही आरम्भ करता है और वही पुनरावृत्ति करता है
Verse 14 — Surah Al-Buruj 85:14
वह बड़ा क्षमाशील, बहुत प्रेम करनेवाला है
Verse 15 — Surah Al-Buruj 85:15
सिंहासन का स्वामी है, बडा गौरवशाली
Verse 16 — Surah Al-Buruj 85:16
जो चाहे उसे कर डालनेवाला
Verse 17 — Surah Al-Buruj 85:17
क्या तुम्हें उन सेनाओं की भी ख़बर पहुँची हैं
Verse 18 — Surah Al-Buruj 85:18
फ़िरऔन और समूद की
Verse 19 — Surah Al-Buruj 85:19
नहीं, बल्कि जिन लोगों ने इनकार किया है, वे झुठलाने में लगे हुए है
Verse 20 — Surah Al-Buruj 85:20
हालाँकि अल्लाह उन्हें घेरे हुए है, उनके आगे-पीछे से
Verse 21 — Surah Al-Buruj 85:21
नहीं, बल्कि वह तो गौरव क़ुरआन है
Verse 22 — Surah Al-Buruj 85:22
सुरक्षित पट्टिका में अंकित है