Back to Languages

Hindi - Chapter 86 - At-Tariq

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah At-Tariq 86:1

साक्षी है आकाश, और रात में प्रकट होनेवाला

Verse 2 — Surah At-Tariq 86:2

और तुम क्या जानो कि रात में प्रकट होनेवाला क्या है

Verse 3 — Surah At-Tariq 86:3

दमकता हुआ तारा

Verse 4 — Surah At-Tariq 86:4

कि हर एक व्यक्ति पर एक निगरानी करनेवाला नियुक्त है

Verse 5 — Surah At-Tariq 86:5

अतः मनुष्य को चाहिए कि देखे कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है

Verse 6 — Surah At-Tariq 86:6

एक उछलते पानी से पैदा किया गया है

Verse 7 — Surah At-Tariq 86:7

जो पीठ और पसलियों के मध्य से निकलता है

Verse 8 — Surah At-Tariq 86:8

निश्चय ही वह उसके लौटा देने की सामर्थ्य रखता है

Verse 9 — Surah At-Tariq 86:9

जिस दिन छिपी चीज़ें परखी जाएँगी

Verse 10 — Surah At-Tariq 86:10

तो उस समय उसके पास न तो अपनी कोई शक्ति होगी और न कोई सहायक

Verse 11 — Surah At-Tariq 86:11

साक्षी है आवर्तन (उलट-फेर) वाला आकाश

Verse 12 — Surah At-Tariq 86:12

और फट जानेवाली धरती

Verse 13 — Surah At-Tariq 86:13

वह दो-टूक बात है

Verse 14 — Surah At-Tariq 86:14

वह कोई हँसी-मज़ाक नही है

Verse 15 — Surah At-Tariq 86:15

वे एक चाल चल रहे है

Verse 16 — Surah At-Tariq 86:16

और मैं भी एक चाल चल रहा हूँ

Verse 17 — Surah At-Tariq 86:17

अत मुहलत दे दो उन इनकार करनेवालों को; मुहलत दे दो उन्हें थोड़ी-सी