Back to Languages

Hindi - Chapter 90 - Al-Balad

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah Al-Balad 90:1

सुनो! मैं क़सम खाता हूँ इस नगर (मक्का) की

Verse 2 — Surah Al-Balad 90:2

हाल यह है कि तुम इसी नगर में रह रहे हो

Verse 3 — Surah Al-Balad 90:3

और बाप और उसकी सन्तान की

Verse 4 — Surah Al-Balad 90:4

निस्संदेह हमने मनुष्य को पूर्ण मशक़्क़त (अनुकूलता और सन्तुलन) के साथ पैदा किया

Verse 5 — Surah Al-Balad 90:5

क्या वह समझता है कि उसपर किसी का बस न चलेगा

Verse 6 — Surah Al-Balad 90:6

कहता है कि "मैंने ढेरो माल उड़ा दिया।

Verse 7 — Surah Al-Balad 90:7

क्या वह समझता है कि किसी ने उसे देखा नहीं

Verse 8 — Surah Al-Balad 90:8

क्या हमने उसे नहीं दी दो आँखें

Verse 9 — Surah Al-Balad 90:9

और एक ज़बान और दो होंठ

Verse 10 — Surah Al-Balad 90:10

और क्या ऐसा नहीं है कि हमने दिखाई उसे दो ऊँचाइयाँ

Verse 11 — Surah Al-Balad 90:11

किन्तु वह तो हुमककर घाटी में से गुजंरा ही नहीं और (न उसने मुक्ति का मार्ग पाया)

Verse 12 — Surah Al-Balad 90:12

और तुम्हें क्या मालूम कि वह घाटी क्या है

Verse 13 — Surah Al-Balad 90:13

किसी गरदन का छुड़ाना

Verse 14 — Surah Al-Balad 90:14

या भूख के दिन खाना खिलाना

Verse 15 — Surah Al-Balad 90:15

किसी निकटवर्ती अनाथ को

Verse 16 — Surah Al-Balad 90:16

या धूल-धूसरित मुहताज को

Verse 17 — Surah Al-Balad 90:17

फिर यह कि वह उन लोगों में से हो जो ईमान लाए और जिन्होंने एक-दूसरे को धैर्य की ताकीद की , और एक-दूसरे को दया की ताकीद की

Verse 18 — Surah Al-Balad 90:18

वही लोग है सौभाग्यशाली

Verse 19 — Surah Al-Balad 90:19

रहे वे लोग जिन्होंने हमारी आयातों का इनकार किया, वे दुर्भाग्यशाली लोग है

Verse 20 — Surah Al-Balad 90:20

उनपर आग होगी, जिसे बन्द कर दिया गया होगा