Back to Languages

Hindi - Chapter 89 - Al-Fajr

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah Al-Fajr 89:1

साक्षी है उषाकाल

Verse 2 — Surah Al-Fajr 89:2

साक्षी है दस रातें

Verse 3 — Surah Al-Fajr 89:3

साक्षी है युग्म और अयुग्म

Verse 4 — Surah Al-Fajr 89:4

साक्षी है रात जब वह विदा हो रही हो

Verse 5 — Surah Al-Fajr 89:5

क्या इसमें बुद्धिमान के लिए बड़ी गवाही है

Verse 6 — Surah Al-Fajr 89:6

क्या तुमने देखा नहीं कि तुम्हारे रब ने क्या किया आद के साथ

Verse 7 — Surah Al-Fajr 89:7

स्तम्भों वाले 'इरम' के साथ

Verse 8 — Surah Al-Fajr 89:8

वे ऐसे थे जिनके सदृश बस्तियों में पैदा नहीं हुए

Verse 9 — Surah Al-Fajr 89:9

और समूद के साथ, जिन्होंने घाटी में चट्टाने तराशी थी

Verse 10 — Surah Al-Fajr 89:10

और मेखोवाले फ़िरऔन के साथ

Verse 11 — Surah Al-Fajr 89:11

वे लोग कि जिन्होंने देशो में सरकशी की

Verse 12 — Surah Al-Fajr 89:12

और उनमें बहुत बिगाड़ पैदा किया

Verse 13 — Surah Al-Fajr 89:13

अततः तुम्हारे रब ने उनपर यातना का कोड़ा बरसा दिया

Verse 14 — Surah Al-Fajr 89:14

निस्संदेह तुम्हारा रब घात में रहता है

Verse 15 — Surah Al-Fajr 89:15

किन्तु मनुष्य का हाल यह है कि जब उसका रब इस प्रकार उसकी परीक्षा करता है कि उसे प्रतिष्ठा और नेमत प्रदान करता है, तो वह कहता है, "मेरे रब ने मुझे प्रतिष्ठित किया।

Verse 16 — Surah Al-Fajr 89:16

किन्तु जब कभी वह उसकी परीक्षा इस प्रकार करता है कि उसकी रोज़ी नपी-तुली कर देता है, तो वह कहता है, "मेरे रब ने मेरा अपमान किया।

Verse 17 — Surah Al-Fajr 89:17

कदापि नहीं, बल्कि तुम अनाथ का सम्मान नहीं करते

Verse 18 — Surah Al-Fajr 89:18

और न मुहताज को खिलान पर एक-दूसरे को उभारते हो

Verse 19 — Surah Al-Fajr 89:19

और सारी मीरास समेटकर खा जाते हो

Verse 20 — Surah Al-Fajr 89:20

और धन से उत्कट प्रेम रखते हो

Verse 21 — Surah Al-Fajr 89:21

कुछ नहीं, जब धरती कूट-कूटकर चुर्ण-विचुर्ण कर दी जाएगी

Verse 22 — Surah Al-Fajr 89:22

और तुम्हारा रब और फ़रिश्ता (बन्दों की) एक-एक पंक्ति के पास आएगा

Verse 23 — Surah Al-Fajr 89:23

और जहन्नम को उस दिन लाया जाएगा, उस दिन मनुष्य चेतेगा, किन्तु कहाँ है उसके लिए लाभप्रद उस समय का चेतना

Verse 24 — Surah Al-Fajr 89:24

वह कहेगा, "ऐ काश! मैंने अपने जीवन के लिए कुछ करके आगे भेजा होता।

Verse 25 — Surah Al-Fajr 89:25

फिर उस दिन कोई नहीं जो उसकी जैसी यातना दे

Verse 26 — Surah Al-Fajr 89:26

और कोई नहीं जो उसकी जकड़बन्द की तरह बाँधे

Verse 27 — Surah Al-Fajr 89:27

ऐ संतुष्ट आत्मा

Verse 28 — Surah Al-Fajr 89:28

लौट अपने रब की ओर, इस तरह कि तू उससे राज़ी है वह तुझसे राज़ी है। अतः मेरे बन्दों में सम्मिलित हो जा।

Verse 29 — Surah Al-Fajr 89:29

अतः मेरे बन्दों में सम्मिलित हो जा

Verse 30 — Surah Al-Fajr 89:30

और प्रवेश कर मेरी जन्नत में।