Back to Languages

Hindi - Chapter 88 - Al-Ghashiyah

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah Al-Ghashiyah 88:1

क्या तुम्हें उस छा जानेवाली की ख़बर पहुँची है

Verse 2 — Surah Al-Ghashiyah 88:2

उस दिन कितने ही चेहरे गिरे हुए होंगे

Verse 3 — Surah Al-Ghashiyah 88:3

कठिन परिश्रम में पड़े, थके-हारे

Verse 4 — Surah Al-Ghashiyah 88:4

दहकती आग में प्रवेश करेंगे

Verse 5 — Surah Al-Ghashiyah 88:5

खौलते हुए स्रोत से पिएँगे

Verse 6 — Surah Al-Ghashiyah 88:6

उनके लिए कोई खाना न होगा सिवाय एक प्रकार के ज़री के

Verse 7 — Surah Al-Ghashiyah 88:7

जो न पुष्ट करे और न भूख मिटाए

Verse 8 — Surah Al-Ghashiyah 88:8

उस दिन कितने ही चेहरे प्रफुल्लित और सौम्य होंगे

Verse 9 — Surah Al-Ghashiyah 88:9

अपने प्रयास पर प्रसन्न

Verse 10 — Surah Al-Ghashiyah 88:10

उच्च जन्नत में

Verse 11 — Surah Al-Ghashiyah 88:11

जिसमें कोई व्यर्थ बात न सुनेंगे

Verse 12 — Surah Al-Ghashiyah 88:12

उसमें स्रोत प्रवाहित होगा

Verse 13 — Surah Al-Ghashiyah 88:13

उसमें ऊँची-ऊँची मसनदें होगी

Verse 14 — Surah Al-Ghashiyah 88:14

प्याले ढंग से रखे होंगे

Verse 15 — Surah Al-Ghashiyah 88:15

क्रम से गाव तकिए लगे होंगे

Verse 16 — Surah Al-Ghashiyah 88:16

और हर ओर क़ालीने बिछी होंगी

Verse 17 — Surah Al-Ghashiyah 88:17

फिर क्या वे ऊँट की ओर नहीं देखते कि कैसा बनाया गया

Verse 18 — Surah Al-Ghashiyah 88:18

और आकाश की ओर कि कैसा ऊँचा किया गया

Verse 19 — Surah Al-Ghashiyah 88:19

और पहाड़ो की ओर कि कैसे खड़े किए गए

Verse 20 — Surah Al-Ghashiyah 88:20

और धरती की ओर कि कैसी बिछाई गई

Verse 21 — Surah Al-Ghashiyah 88:21

अच्छा तो नसीहत करो! तुम तो बस एक नसीहत करनेवाले हो

Verse 22 — Surah Al-Ghashiyah 88:22

तुम उनपर कोई दरोग़ा नही हो

Verse 23 — Surah Al-Ghashiyah 88:23

किन्तु जिस किसी ने मुँह फेरा और इनकार किया

Verse 24 — Surah Al-Ghashiyah 88:24

तो अल्लाह उसे बड़ी यातना देगा

Verse 25 — Surah Al-Ghashiyah 88:25

निस्संदेह हमारी ओर ही है उनका लौटना

Verse 26 — Surah Al-Ghashiyah 88:26

फिर हमारे ही ज़िम्मे है उनका हिसाब लेना