Back to LanguagesPrevious ChapterNext Chapter
Hindi - Chapter 92 - Al-Layl
Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink
Verse 1 — Surah Al-Layl 92:1
साक्षी है रात जबकि वह छा जाए
Verse 2 — Surah Al-Layl 92:2
और दिन जबकि वह प्रकाशमान हो
Verse 3 — Surah Al-Layl 92:3
और नर और मादा का पैदा करना
Verse 4 — Surah Al-Layl 92:4
कि तुम्हारा प्रयास भिन्न-भिन्न है
Verse 5 — Surah Al-Layl 92:5
तो जिस किसी ने दिया और डर रखा
Verse 6 — Surah Al-Layl 92:6
और अच्छी चीज़ की पुष्टि की
Verse 7 — Surah Al-Layl 92:7
हम उस सहज ढंग से उस चीज का पात्र बना देंगे, जो सहज और मृदुल (सुख-साध्य) है
Verse 8 — Surah Al-Layl 92:8
रहा वह व्यक्ति जिसने कंजूसी की और बेपरवाही बरती
Verse 9 — Surah Al-Layl 92:9
और अच्छी चीज़ को झुठला दिया
Verse 10 — Surah Al-Layl 92:10
हम उसे सहज ढंग से उस चीज़ का पात्र बना देंगे, जो कठिन चीज़ (कष्ट-साध्य) है
Verse 11 — Surah Al-Layl 92:11
और उसका माल उसके कुछ काम न आएगा, जब वह (सिर के बल) खड्ड में गिरेगा
Verse 12 — Surah Al-Layl 92:12
निस्संदेह हमारे ज़िम्मे है मार्ग दिखाना
Verse 13 — Surah Al-Layl 92:13
और वास्तव में हमारे अधिकार में है आख़िरत और दुनिया भी
Verse 14 — Surah Al-Layl 92:14
अतः मैंने तुम्हें दहकती आग से सावधान कर दिया
Verse 15 — Surah Al-Layl 92:15
इसमें बस वही पड़ेगा जो बड़ा ही अभागा होगा
Verse 16 — Surah Al-Layl 92:16
जिसने झुठलाया और मुँह फेरा
Verse 17 — Surah Al-Layl 92:17
और उससे बच जाएगा वह अत्यन्त परहेज़गार व्यक्ति
Verse 18 — Surah Al-Layl 92:18
जो अपना माल देकर अपने आपको निखारता है
Verse 19 — Surah Al-Layl 92:19
और हाल यह है कि किसी का उसपर उपकार नहीं कि उसका बदला दिया जा रहा हो
Verse 20 — Surah Al-Layl 92:20
बल्कि इससे अभीष्ट केवल उसके अपने उच्च रब के मुख (प्रसन्नता) की चाह है
Verse 21 — Surah Al-Layl 92:21
और वह शीघ्र ही राज़ी हो जाएगा