Back to Languages

Hindi - Chapter 95 - At-Tin

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah At-Tin 95:1

साक्षी है तीन और ज़ैतून

Verse 2 — Surah At-Tin 95:2

और तूर सीनीन

Verse 3 — Surah At-Tin 95:3

और यह शान्तिपूर्ण भूमि (मक्का)

Verse 4 — Surah At-Tin 95:4

निस्संदेह हमने मनुष्य को सर्वोत्तम संरचना के साथ पैदा किया

Verse 5 — Surah At-Tin 95:5

फिर हमने उसे निकृष्टतम दशा की ओर लौटा दिया, जबकि वह स्वयं गिरनेवाला बना

Verse 6 — Surah At-Tin 95:6

सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए और जिन्होंने अच्छे कर्म किए, तो उनके लिए कभी न समाप्त होनेवाला बदला है

Verse 7 — Surah At-Tin 95:7

अब इसके बाद क्या है, जो बदले के विषय में तुम्हें झुठलाए

Verse 8 — Surah At-Tin 95:8

क्या अल्लाह सब हाकिमों से बड़ा हाकिम नहीं हैं