Back to LanguagesPrevious ChapterNext Chapter
Hindi - Chapter 84 - Al-Inshiqaq
Translation by Maulana Azizul Haque Al Umari — Permalink
Verse 1 — Surah Al-Inshiqaq 84:1
जब आकाश फट जायेगा।
Verse 2 — Surah Al-Inshiqaq 84:2
और अपने पालनहार की सुनेगा और यही उसे करना भी चाहिये।
Verse 3 — Surah Al-Inshiqaq 84:3
तथा जब धरती फैला दी जायेगी।
Verse 4 — Surah Al-Inshiqaq 84:4
और जो उसके भीतर है, फैंक देगी तथा ख़ाली हो जायेगी।
Verse 5 — Surah Al-Inshiqaq 84:5
और अपने पालनहार की सुनेगी और यही उसे करना भी चाहिये।
Verse 6 — Surah Al-Inshiqaq 84:6
हे इन्सान! वस्तुतः, तू अपने पालनहार से मिलने के लिए परिश्रम कर रहा है और तू उससे अवश्य मिलेगा।
Verse 7 — Surah Al-Inshiqaq 84:7
फिर जिस किसी को उसका कर्मपत्र दाहिने हाथ में दिया जायेगा।
Verse 8 — Surah Al-Inshiqaq 84:8
तो उसका सरल ह़िसाब लिया जायेगा।
Verse 9 — Surah Al-Inshiqaq 84:9
तथा वह अपनों में प्रसन्न होकर वापस जायेगा।
Verse 10 — Surah Al-Inshiqaq 84:10
और जिन्हें उनका कर्मपत्र बायें हाथ में दिया जायेगा।
Verse 11 — Surah Al-Inshiqaq 84:11
तो वह विनाश (मृत्यु) को पुकारेगा।
Verse 12 — Surah Al-Inshiqaq 84:12
तथा नरक में जायेगा।
Verse 13 — Surah Al-Inshiqaq 84:13
वह अपनों में प्रसन्न रहता था।
Verse 14 — Surah Al-Inshiqaq 84:14
उसने सोचा था कि कभी पलट कर नहीं आयेगा।
Verse 15 — Surah Al-Inshiqaq 84:15
क्यों नहीं? निश्चय उसका पालनहार उसे देख रहा था।
Verse 16 — Surah Al-Inshiqaq 84:16
मैं सन्ध्या लालिमा की शपथ लेता हूँ
Verse 17 — Surah Al-Inshiqaq 84:17
तथा रात की और जिसे वह एकत्र करे
Verse 18 — Surah Al-Inshiqaq 84:18
तथा चाँद की, जब वह पूरा हो जाये।
Verse 19 — Surah Al-Inshiqaq 84:19
फिर तुम अवश्य एक दशा से दूसरी दशा में सवार होगे।
Verse 20 — Surah Al-Inshiqaq 84:20
फिर क्यों वे विश्वास नहीं करते
Verse 21 — Surah Al-Inshiqaq 84:21
और जब उनके पास क़ुर्आन पढ़ा जाता है, तो सज्दा नहीं करते।
Verse 22 — Surah Al-Inshiqaq 84:22
बल्कि काफ़िर तो उसे झुठलाते हैं।
Verse 23 — Surah Al-Inshiqaq 84:23
और अल्लाह उनके विचारों को भली-भाँति जानता है।
Verse 24 — Surah Al-Inshiqaq 84:24
अतः, उन्हें दुःखदायी यातना की शुभ सूचना दे दो।
Verse 25 — Surah Al-Inshiqaq 84:25
परन्तु, जो ईमान लाये तथा सदाचार किये, उनके लिए समाप्त न होने वाला बदला है।