Back to LanguagesPrevious ChapterNext Chapter
Hindi - Chapter 91 - Ash-Shams
Translation by Maulana Azizul Haque Al Umari — Permalink
Verse 1 — Surah Ash-Shams 91:1
सूर्य तथा उसकी धूप की शपथ है
Verse 2 — Surah Ash-Shams 91:2
और चाँद की शपथ, जब उसके पीछे निकले
Verse 3 — Surah Ash-Shams 91:3
और दिन की शपथ, जब उसे (अर्थात सूर्य को) प्रकट कर दे
Verse 4 — Surah Ash-Shams 91:4
और रात्रि की सौगन्ध, जब उसे (सूर्य को) छुपा ले
Verse 5 — Surah Ash-Shams 91:5
और आकाश की सौगन्ध तथा उसकी जिसने उसे बनाया
Verse 6 — Surah Ash-Shams 91:6
तथा धरती की सौगन्ध और जिसने उसे फैलाया
Verse 7 — Surah Ash-Shams 91:7
और जीव की सौगन्ध, तथा उसकी जिसने उसे ठीक ठीक सुधारा।
Verse 8 — Surah Ash-Shams 91:8
फिर उसे दुराचार तथा सदाचार का विवेक दिया है।
Verse 9 — Surah Ash-Shams 91:9
वह सफल हो गया, जिसने अपने जीव का शुध्दिकरण किया।
Verse 10 — Surah Ash-Shams 91:10
तथा वह क्षति में पड़ गया, जिसने उसे (पाप में) धंसा दिया।
Verse 11 — Surah Ash-Shams 91:11
समूद" जाति ने अपने दुराचार के कारण (ईशदूत) को झुठलाया।
Verse 12 — Surah Ash-Shams 91:12
जब उनमें से एक हत्भागा तैयार हुआ।
Verse 13 — Surah Ash-Shams 91:13
(ईशदूत सालेह ने) उनसे कहा कि अल्लाह की ऊँटनी और उसके पीने की बारी की रक्षा करो।
Verse 14 — Surah Ash-Shams 91:14
किन्तु, उन्होंने नहीं माना और उसे वध कर दिया, जिसके कारण उनके पालनहार ने यातना भेज दी और उन्हें चौरस कर दिया।
Verse 15 — Surah Ash-Shams 91:15
और वह उसके परिणाम से नहीं डरता।