Back to Languages

Hindi - Chapter 77 - Al-Mursalat

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah Al-Mursalat 77:1

साक्षी है वे (हवाएँ) जिनकी चोटी छोड़ दी जाती है

Verse 2 — Surah Al-Mursalat 77:2

फिर ख़ूब तेज़ हो जाती है

Verse 3 — Surah Al-Mursalat 77:3

और (बादलों को) उठाकर फैलाती है

Verse 4 — Surah Al-Mursalat 77:4

फिर मामला करती है अलग-अलग

Verse 5 — Surah Al-Mursalat 77:5

फिर पेश करती है याददिहानी

Verse 6 — Surah Al-Mursalat 77:6

इल्ज़ाम उतारने या चेतावनी देने के लिए

Verse 7 — Surah Al-Mursalat 77:7

निस्संदेह जिसका वादा तुमसे किया जा रहा है वह निश्चित ही घटित होकर रहेगा

Verse 8 — Surah Al-Mursalat 77:8

अतः जब तारे विलुप्त (प्रकाशहीन) हो जाएँगे

Verse 9 — Surah Al-Mursalat 77:9

और जब आकाश फट जाएगा

Verse 10 — Surah Al-Mursalat 77:10

और पहाड़ चूर्ण-विचूर्ण होकर बिखर जाएँगे

Verse 11 — Surah Al-Mursalat 77:11

और जब रसूलों का हाल यह होगा कि उन का समय नियत कर दिया गया होगा

Verse 12 — Surah Al-Mursalat 77:12

किस दिन के लिए वे टाले गए है

Verse 13 — Surah Al-Mursalat 77:13

फ़ैसले के दिन के लिए

Verse 14 — Surah Al-Mursalat 77:14

और तुम्हें क्या मालूम कि वह फ़ैसले का दिन क्या है

Verse 15 — Surah Al-Mursalat 77:15

तबाही है उस दिन झूठलाने-वालों की

Verse 16 — Surah Al-Mursalat 77:16

क्या ऐसा नहीं हुआ कि हमने पहलों को विनष्ट किया

Verse 17 — Surah Al-Mursalat 77:17

फिर उन्हीं के पीछे बादवालों को भी लगाते रहे

Verse 18 — Surah Al-Mursalat 77:18

अपराधियों के साथ हम ऐसा ही करते है

Verse 19 — Surah Al-Mursalat 77:19

तबाही है उस दिन झुठलानेवालो की

Verse 20 — Surah Al-Mursalat 77:20

क्या ऐस नहीं है कि हमने तुम्हे तुच्छ जल से पैदा किया

Verse 21 — Surah Al-Mursalat 77:21

फिर हमने उसे एक सुरक्षित टिकने की जगह रखा

Verse 22 — Surah Al-Mursalat 77:22

एक ज्ञात और निश्चित अवधि तक

Verse 23 — Surah Al-Mursalat 77:23

फिर हमने अन्दाजा ठहराया, तो हम क्या ही अच्छा अन्दाज़ा ठहरानेवाले है

Verse 24 — Surah Al-Mursalat 77:24

तबाही है उस दिन झूठलानेवालों की

Verse 25 — Surah Al-Mursalat 77:25

क्या ऐसा नहीं है कि हमने धरती को समेट रखनेवाली बनाया

Verse 26 — Surah Al-Mursalat 77:26

ज़िन्दों को भी और मुर्दों को भी

Verse 27 — Surah Al-Mursalat 77:27

और उसमें ऊँचे-ऊँचे पहाड़ जमाए और तुम्हें मीठा पानी पिलाया

Verse 28 — Surah Al-Mursalat 77:28

तबाही है उस दिन झुठलानेवालों की

Verse 29 — Surah Al-Mursalat 77:29

चलो उस चीज़ की ओर जिसे तुम झुठलाते रहे हो

Verse 30 — Surah Al-Mursalat 77:30

चलो तीन शाखाओंवाली छाया की ओर

Verse 31 — Surah Al-Mursalat 77:31

जिसमें न छाँव है और न वह अग्नि-ज्वाला से बचा सकती है

Verse 32 — Surah Al-Mursalat 77:32

निस्संदेह वे (ज्वालाएँ) महल जैसी (ऊँची) चिंगारियाँ फेंकती है

Verse 33 — Surah Al-Mursalat 77:33

मानो वे पीले ऊँट हैं

Verse 34 — Surah Al-Mursalat 77:34

तबाही है उस झुठलानेवालों की

Verse 35 — Surah Al-Mursalat 77:35

यह वह दिन है कि वे कुछ बोल नहीं रहे है

Verse 36 — Surah Al-Mursalat 77:36

तो कोई उज़ पेश करें, (बात यह है कि) उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है

Verse 37 — Surah Al-Mursalat 77:37

तबाही है उस दिन झुठलानेवालों की

Verse 38 — Surah Al-Mursalat 77:38

यह फ़ैसले का दिन है, हमने तुम्हें भी और पहलों को भी इकट्ठा कर दिया

Verse 39 — Surah Al-Mursalat 77:39

अब यदि तुम्हारे पास कोई चाल है तो मेरे विरुद्ध चलो।

Verse 40 — Surah Al-Mursalat 77:40

तबाही है उस दिन झुठलानेवालो की

Verse 41 — Surah Al-Mursalat 77:41

निस्संदेह डर रखनेवाले छाँवों और स्रोतों में है

Verse 42 — Surah Al-Mursalat 77:42

और उन फलों के बीच जो वे चाहे

Verse 43 — Surah Al-Mursalat 77:43

खाओ-पियो मज़े से, उस कर्मों के बदले में जो तुम करते रहे हो।

Verse 44 — Surah Al-Mursalat 77:44

निश्चय ही उत्तमकारों को हम ऐसा ही बदला देते है

Verse 45 — Surah Al-Mursalat 77:45

तबाही है उस दिन झुठलानेवालों की

Verse 46 — Surah Al-Mursalat 77:46

खा लो और मज़े कर लो थोड़ा-सा, वास्तव में तुम अपराधी हो

Verse 47 — Surah Al-Mursalat 77:47

तबाही है उस दिन झुठलानेवालों की

Verse 48 — Surah Al-Mursalat 77:48

जब उनसे कहा जाता है कि "झुको! तो नहीं झुकते।

Verse 49 — Surah Al-Mursalat 77:49

तबाही है उस दिन झुठलानेवालों की

Verse 50 — Surah Al-Mursalat 77:50

अब आख़िर इसके पश्चात किस वाणी पर वे ईमान लाएँगे