Back to Languages

Hindi - Chapter 83 - Al-Mutaffifin

Translation by Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed — Permalink

Verse 1 — Surah Al-Mutaffifin 83:1

तबाही है घटानेवालों के लिए

Verse 2 — Surah Al-Mutaffifin 83:2

जो नापकर लोगों पर नज़र जमाए हुए लेते हैं तो पूरा-पूरा लेते हैं

Verse 3 — Surah Al-Mutaffifin 83:3

किन्तु जब उन्हें नापकर या तौलकर देते हैं तो घटाकर देते हैं

Verse 4 — Surah Al-Mutaffifin 83:4

क्या वे समझते नहीं कि उन्हें (जीवित होकर) उठना है

Verse 5 — Surah Al-Mutaffifin 83:5

एक भारी दिन के लिए

Verse 6 — Surah Al-Mutaffifin 83:6

जिस दिन लोग सारे संसार के रब के सामने खड़े होंगे

Verse 7 — Surah Al-Mutaffifin 83:7

कुछ नहीं, निश्चय ही दुराचारियों का काग़ज 'सिज्जीन' में है

Verse 8 — Surah Al-Mutaffifin 83:8

तुम्हें क्या मालूम कि 'सिज्जीन' क्या हैं

Verse 9 — Surah Al-Mutaffifin 83:9

मुहर लगा हुआ काग़ज

Verse 10 — Surah Al-Mutaffifin 83:10

तबाही है उस दिन झुठलाने-वालों की

Verse 11 — Surah Al-Mutaffifin 83:11

जो बदले के दिन को झुठलाते है

Verse 12 — Surah Al-Mutaffifin 83:12

और उसे तो बस प्रत्येक वह क्यक्ति ही झूठलाता है जो सीमा का उल्लंघन करनेवाला, पापी है

Verse 13 — Surah Al-Mutaffifin 83:13

जब हमारी आयतें उसे सुनाई जाती है तो कहता है, "ये तो पहले की कहानियाँ है।

Verse 14 — Surah Al-Mutaffifin 83:14

कुछ नहीं, बल्कि जो कुछ वे कमाते रहे है वह उनके दिलों पर चढ़ गया है

Verse 15 — Surah Al-Mutaffifin 83:15

कुछ नहीं, अवश्य ही वे उस दिन अपने रब से ओट में होंगे

Verse 16 — Surah Al-Mutaffifin 83:16

फिर वे भड़कती आग में जा पड़ेगे

Verse 17 — Surah Al-Mutaffifin 83:17

फिर कहा जाएगा, "यह वही है जिस तुम झुठलाते थे

Verse 18 — Surah Al-Mutaffifin 83:18

कुछ नही, निस्संदेह वफ़ादार लोगों का काग़ज़ 'इल्लीयीन' (उच्च श्रेणी के लोगों) में है।

Verse 19 — Surah Al-Mutaffifin 83:19

और तुम क्या जानो कि 'इल्लीयीन' क्या है

Verse 20 — Surah Al-Mutaffifin 83:20

लिखा हुआ रजिस्टर

Verse 21 — Surah Al-Mutaffifin 83:21

जिसे देखने के लिए सामीप्य प्राप्त लोग उपस्थित होंगे

Verse 22 — Surah Al-Mutaffifin 83:22

निस्संदेह अच्छे लोग नेमतों में होंगे

Verse 23 — Surah Al-Mutaffifin 83:23

ऊँची मसनदों पर से देख रहे होंगे

Verse 24 — Surah Al-Mutaffifin 83:24

उनके चहरों से तुम्हें नेमतों की ताज़गी और आभा को बोध हो रहा होगा

Verse 25 — Surah Al-Mutaffifin 83:25

उन्हें मुहरबंद विशुद्ध पेय पिलाया जाएगा

Verse 26 — Surah Al-Mutaffifin 83:26

मुहर उसकी मुश्क ही होगी - जो लोग दूसरी पर बाज़ी ले जाना चाहते हो वे इस चीज़ को प्राप्त करने में बाज़ी ले जाने का प्रयास करे

Verse 27 — Surah Al-Mutaffifin 83:27

और उसमें 'तसनीम' का मिश्रण होगा

Verse 28 — Surah Al-Mutaffifin 83:28

हाल यह है कि वह एक स्रोत है, जिसपर बैठकर सामीप्य प्राप्त लोग पिएँगे

Verse 29 — Surah Al-Mutaffifin 83:29

जो अपराधी है वे ईमान लानेवालों पर हँसते थे

Verse 30 — Surah Al-Mutaffifin 83:30

और जब उनके पास से गुज़रते तो आपस में आँखों और भौंहों से इशारे करते थे

Verse 31 — Surah Al-Mutaffifin 83:31

और जब अपने लोगों की ओर पलटते है तो चहकते, इतराते हुए पलटते थे

Verse 32 — Surah Al-Mutaffifin 83:32

और जब उन्हें देखते तो कहते, "ये तो भटके हुए है।

Verse 33 — Surah Al-Mutaffifin 83:33

हालाँकि वे उनपर कोई निगरानी करनेवाले बनाकर नहीं भेजे गए थे

Verse 34 — Surah Al-Mutaffifin 83:34

तो आज ईमान लानेवाले, इनकार करनेवालों पर हँस रहे हैं

Verse 35 — Surah Al-Mutaffifin 83:35

ऊँची मसनदों पर से देख रहे है

Verse 36 — Surah Al-Mutaffifin 83:36

क्या मिल गया बदला इनकार करनेवालों को उसका जो कुछ वे करते रहे है